मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्यातिथि
पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल होंगे अति विशिष्ठï अतिथि
7 अप्रैल को सुबह 10 बजे थीम पार्क में आयोजित होगा कार्यक्रम
सैनी समाज एवं सर्व समाज की तरफ से आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम
कुरुक्षेत्र 4 अप्रैल सैनी समाज सभा की तरफ से थीम पार्क में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती एवं अभिनंदन समारोह का ऐतिहासिक एवं यादगार कार्यक्रम 7 अप्रैल को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में मुख्यातिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी होंगे। इस कार्यक्रम में अति विशिष्टï अतिथि के रुप में पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से सैनी एवं सर्व समाज के लोग पहुंचेंगे। इस समारोह की तैयारियां पूरी की जा रही है। यह कहना है हरियाणा के स्थानीय शहरी निकाय राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा का।
राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान सभी समाजों को महान लोगों की जयंती समारोह को सरकारी तौर पर मनाने का निर्णय लिया था। इस निर्णय के तहत सभी समाजों के महापुरुषों की जयंती मनाई गई। इन सभी कार्यक्रमों में हजारों की संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया था। इन कार्यक्रमों के आयोजन के पीछे एक मकसद था कि लोग महान लोगों से प्रेरणा लेकर उनके दिखाए मार्गों पर चल सके। युवा पीढ़ी को भी अपनी प्राचीन संस्कृति धरोहर और महान लोगों के जीवन से आत्मसात करने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि अब सैनी समाज की तरफ से 7 अप्रैल को सुबह 10 बजे थीम पार्क में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस जयंती समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि होंगे और पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल अति विशिष्टï अतिथि होंगे। इसके अलावा पूर्व सांसद सरदार गुरदयाल सिंह सैनी, कैथल से उद्योगपति बालकिशन सैनी, उद्योगपति रणबीर सिंह खंडवालिया विशिष्ठï अतिथि के रुप में पहुंचेंगे।,
उन्होंने कहा कि इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम के लिए सभी लोगों को निमंत्रण दिया गया है। यह कार्यक्रम अपने आप में एक अदभुत और शानदार कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में पहुंचने के लिए सैनी समाज के साथ-साथ सर्व समाज के लोग उत्साहित है। इस कार्यक्रम के लिए सभी जोर शोर से तैयारियां कर रहे है। इस कार्यक्रम की तमाम व्यवस्थाएं सैनी समाज सभा के प्रधान व समारोह के संयोजक गुरनाम सिंह सैनी देख रहें है। इसके अलाव वरिष्ठï उपप्रधान सत्यवान सैनी सजुमा, उपप्रधान जोगिंद्र सिंह सैनी बारवा, महासचिव अवतार सिंह सैनी प्रतापगढ़, सह सचिव श्याम लाल सैनी कुरुक्षेत्र तथा समस्त कार्यकारिणी के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए है। उन्होंने कहा कि थानेसर हल्का से सैनी समाज के साथ-साथ सभी समाजों के लोग अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *