भारतीय महिला हॉकी टीम की सेंटर फारवर्ड खिलाड़ी एवं ओलम्पियन नवनीत कौर ने लोगों से की वोट डालने की अपील, राष्ट्र की मजबूती के लिए वोट डालना जरूरी

कुरुक्षेत्र 2 अप्रैल भारतीय महिला हॉकी टीम की सेंटर फारवर्ड खिलाड़ी एवं ओलम्पियन नवनीत कौर को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए महिला यूथ आइकॉन बनाया है। यह खिलाड़ी कुरुक्षेत्र के नागरिकों को 25 मई के दिन अपने मत का ईमानदारी से प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेंगी। अहम पहलू यह है कि कुरुक्षेत्र के लिए यह बड़ी उपलब्धि है कि भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य ओलम्पियन नवनीत कौर नियमित रूप से मतदाताओं को जागरूक करेंगी।
भारतीय महिला हॉकी टीम की सेंटर फारवर्ड खिलाड़ी एवं ओलम्पियन नवनीत कौर ने कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के युवाओं को जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है, से आह्वान किया है कि राष्ट्र की मजबूती और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता को निष्पक्ष और पारदर्शी प्रणाली से अपने मत का प्रयोग जरुर करना चाहिए। इन लोकसभा चुनावों के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस शेड्यूल के अनुसार कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को मतदान होगा। इसलिए कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाता, खासकर युवा मतदाता अपने-अपने बूथ पर जाकर अपने मत का प्रयोग जरुर करें।
उन्होंने कहा कि चुनाव का पर्व है, देश का गर्व है। इस पर्व पर कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि मताधिकार हमारी सबसे बड़ी ताकत है, हमें मजबूत राष्ट्र व मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए। सभी मतदाताओं को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए 25 मई 2024 को बिना किसी डर और लालच के मतदान केंद्रों पर जाकर अपना मतदान करें और मतदान अपने निजी हितों को ना देखते हुए एक अच्छे ईमानदार और अपने क्षेत्र के विकास करने वाले उम्मीदवार को ही करें। युवा पीढ़ी को खासकर आगे आकर अपने अच्छे भविष्य के लिए वोट जरूर करना चाहिए।
चुनाव तहसीलदार सरला ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा के आदेशानुसार शाहबाद से भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य एवं ओलम्पियन नवनीत कौर को महिला यूथ आइकॉन बनाया गया है। यह खिलाड़ी युवाओं को 25 मई के दिन अपने मत का प्रयोग करने के प्रति जागरूक करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि यूथ आइकॉन से युवा पीढ़ी प्रभावित होंगी। इस खिलाड़ी ने देश के लिए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। इसी तरह अब मतदाताओं को मत का प्रयोग करने के प्रति जागरूक करेंगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *