लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए जिला स्तर पर विभिन्न टीमों का किया गया है गठन, किसी भी व्यक्ति को आदर्श आचार संहिता की नहीं करनी दी जाएगी उल्लंघना

कुरुक्षेत्र 27 मार्च जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा है कि लोकसभा आम चुनाव के दौरान आमजन व चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स हेंडल आदि पर किसी भी प्रकार की ऐसी पोस्ट ना डाले, जिससे आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना होती है। लोकसभा आम चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर जारी होने वाली हर सूचना पर भारत चुनाव आयोग सहित जिला निर्वाचन कार्यालय की पैनी नजर रहेगी।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि भारत चुनाव आयोग ने इस बार के लोकसभा आम चुनाव-2024 में सोशल मीडिया की बढ़ती उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए जिला से लेकर प्रदेश स्तर पर इसकी मॉनिटरिंग के लिए राज्य स्तरीय व जिला टीमें गठित की है। यह टीमें ना केवल जारी सूचना की जांच करेगी, बल्कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने पर कार्रवाई भी करेगी। इसलिए आमजन सोशल मीडिया पर ऐसी किसी भी तरह की पोस्ट ना करें जिससे आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना हो। भारत निर्वाचन आयोग व जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया के जरिए आने वाली भ्रामक खबरों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके दायरे में यूट्यूब चैनल के माध्यम से आने वाली खबरें भी आएंगी। इसके लिए आयोग ने एक्सपर्ट टीम तैयार की है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न समाचार चैनल और अखबारों में आने वाली खबरें भी इसके दायरे में है। हर दिन जिला स्तर पर अखबार और चैनल में प्रकाशित खबरों की समीक्षा राज्य स्तर पर गठित टीम द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का कोई मामला जिला प्रशासन की नजर में आएगा तो शोकॉज के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आईटी अधिनियम की धारा 69 और 79 (3) के तहत अधिकारियों को फर्जी सोशल मीडिया पोस्ट को हटाने का अधिकार भारत चुनाव आयोग को है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *