पुलिस अधीक्षक अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भोरिया ने होली के मौके पर जिलावासियों को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही नागरिकों से अधिक सतर्क रहते हुए रंगों व खुशियों के पर्व होली को सुरक्षित एवं इको-फ्रेंडली तरीके से मनाने का भी आग्रह किया। उन्होंने जिलावासियोंपुलिस कर्मचारी/अधिकारियों सहित उनके परिवारों को होली पर्व पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आनन्दउमंगहर्षउल्लास और एकता का त्यौहार है । उन्होंने कहा कि होली का पर्व लोगों के जीवन में नया रंग भर कर उन्हें समाज में प्रेम और सद्भाव से रहने के लिए प्रेरित करता है। होली के इस त्योहार को इको-फ्रेंडली तरीके से मनाना एक बेहतरीन कदम होगा। रंगों के इस पर्व पर नागरिक रासायनिक रंगों की जगह प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करते हुए बहुमूल्य पानी की बर्बादी से हर हाल में बचें।

होली के पावन पर्व पर किसी प्रकार की हुडदंगबाजी बर्दाश्त नहीं होगी: सुरेन्द्र सिंह भोरिया

पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भोरिया ने कहा कि हमें इस पावन पर्व के अवसर पर जिला में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। त्यौंहार की आड में हुडदंगबाजी करने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। होली पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पर्याप्त व्यापक प्रबंध किए हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नजर रखने के लिए विशेष बैरिकेड्स लगाकर नाकाबंदी करके चेकिंग के आदेश जारी किये गए हैं। इसके अतिरिक्तहोली समारोहों और सभाओं में सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर गश्त के लिए पुलिस कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई गई है । असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वालों पर कानून के अनुसार सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने और रंगों का त्योहार मनाते समय उनकी संवेदनशीलता को ठेस न पहुंचाने की भी अपील की।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *