यातायात पुलिस टीम ने अभियान के तहत 95 वाहन चालको के किये चालान

जिला पुलिस कुरुक्षेत्र द्वारा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतू दिनांक 19 मार्च 2024 को लेन ड्राईविंग के नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालको के खिलाफ अभियान चलाया। मंगलवार को स्पैशल अभियान के तहत लेन ड्राईविंग के नियमों की उल्लंघना करने वाले 95 वाहन चालको के चालान किये गये।

जानकारी देते हुए यातायात प्रभारी हाईवे निरीक्षक सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक हाईवे एंव यातायात हरियाणा करनाल श्री हरदीप सिंह दून व पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल अंबाला शिवास कविराज के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा दिनांक 19 मार्च 2024 को स्पैशल अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस कुरुक्षेत्र द्वारा पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री सुरेन्द्र सिंह भोरिया के मार्ग निर्देश में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने, वाहनों को सुचारू रूप से चलाने तथा वाहनो के लिए लेन ड्राईविंग (बॉई लेन) निर्धारित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को आदेश दिए गए थे कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात के नियमों की पालना दृढता से करवाई जाए। मोटर वाहन अधिनियम-2017 के तहत अपनी निर्धारित लेन में ना चलकर नियमों की उल्लघना करने पर दिनांक 19 मार्च 2024 को कुल 95 वाहन चालको के चालान किये गये।

वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरुक भी किया जा रहा है

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भोरिया के आदेशानुसार वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। अलग-अलग स्थानों पर पुलिसकर्मी आमजन के बीच रहकर यातायात नियमों की जानकारी दे रहें हैं। बस स्टैंड, आटो स्टैंड, ट्रक यूनियन व शैक्षणिक सस्थानों में जाकर भी यातायात के नियमों के बारे में आमजन को जागरुक किया जा रहा है। फिर भी अगर कोई वाहन चालक यातायात के नियमों की उल्लंघना करता है तो उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *