महायज्ञ में शामिल हुए राज्य के वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारी एवं एम.डी. पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन डा. आर. सी. मिश्रा

कुरुक्षेत्र, 14 मार्च : विभिन्न राज्यों से बड़ी हस्तियां जग ज्योति दरबार व जग ज्योति सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट के महंत राजेंद्र पुरी के नेतृत्व में तथा त्रिपुरा सुंदरी पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 हरि ओम महाराज के मार्गदर्शन में लुखी में चल रहे 10 दिवसीय मां त्रिपुरा सुंदरी महायज्ञ में शामिल होने के लिए निरंतर पहुंच रही हैं। जग ज्योति दरबार से सनातन प्रचारक महंत राजेंद्र पूरी इस महायज्ञ में राष्ट्र कल्याण के लिए लगातार पूजा अर्चना एवं यज्ञ कर रहे हैं। वीरवार को राज्य के वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारी एम.डी. पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन डा. आर. सी. मिश्रा भी महायज्ञ में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस अवसर पर हवन यज्ञ में आहुतियां डाली एवं बताया कि भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के अनुसार यज्ञ ही जीवन है। यज्ञ चार तरह से जीवन का आधार है। जीवन, मोक्ष, स्वास्थ्य एवं आत्म मंथन सभी यज्ञ में हैं।
महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि सनातन ही वह शक्ति है जो भारत में ही मौजूद है। सनातन से ही भगवान के साक्षात दर्शन हैं।
स्वामी हरी ओम महाराज ने बताया कि मनुष्य जीवन यज्ञ की अग्नि से शुरू होकर जीवन अग्नि में स्वाहा हो जाना है। यज्ञ मनुष्य जीवन का सार है संपूर्ण जीवन यज्ञ पर आधारित है। जन्म से लेकर मरण तक का सफर ही यज्ञ पर आधारित है। उन्होंने बताया की जन्म लेते ही यज्ञ करवाया जाता है, नाम करण पर, स्कूल शिक्षा की शुरुआत, कोई भी कार्य या बिजनेस की शुरुआत, शादी विवाह में, अंत में मरणोपरांत शमशान यात्रा में घी, लकड़ियां और सामग्री के साथ जीवन का समापन भी यज्ञ से होता है। सनातन धर्म और प्राचीन सभ्यता हमें हवन बारे शिक्षा देते हैं। इस अवसर पर जग ज्योति दरबार के मुख्य सेवक राजकुमार के साथ हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, राहुल राणा, दिलबाग राणा, ओम प्रकाश राणा, गौरव, रॉकी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *