इग्नू का उद्देश्य कौशल एवं ज्ञान आधारित शिक्षा देना:डॉ धर्म पाल

कुरुक्षेत्र 14 मार्च इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डा. धर्म पाल ने बताया कि ऑनलाइन लर्निंग और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त  विश्वविद्यालय (इग्नू) भारत ही नहीं अपितु विश्व का सबसे प्रसिद्ध व प्रख्यात विश्वविद्यालय है। इग्नू में एडमिशन के लिए साल में दो बार फार्म भरे जाते है। पहला जनवरी सेशन के लिए और दूसरा जुलाई सेशन के लिए। जनवरी सेशन की एडमिशन प्रक्रिया अभी जारी है। जो लोग कौशल आधारित और ज्ञान आधारित शिक्षा लेना चाहते है उनके लिए इग्नू सबसे उपयुक्त विश्वविद्यालय है। इग्नू का उद्देश्य विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन  करके उनके लिए उत्थान के समान अवसर उपलब्ध करवाना है। इग्नू रिमोट एरिया, गांव देहात के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुंचाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यार्थी जिनको मेरिट के चलते कॉलेज में ऐडमिशन नहीं मिला हो या किसी भी कारण से वो रेगुलर कॉलेज और विश्वविद्यालय में नहीं जा सकते तो ऐसे विद्यार्थी आसानी इग्नू से पढ़ाई कर डिग्री हासिल कर सकते हैं। जॉब करने वाले कैंडिडेट भी आसानी से दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकते हैं और इग्नू के किसी भी पाठ्यक्रम में एडमिशन ले सकते है। इग्नू की पढ़ाई का तरीका बाकी यूनिवर्सिटी से काफी अलग है, इस यूनिवर्सिटी में क्लासरूम टीचिंग मेथड से नहीं पढ़ाया जाता है। यहा की शिक्षा सेल्फ लर्निंग, स्टडी मैटेरियल, काउंसलिंग सेशन, फेस टू फेस और टेली कॉन्फ्रेंसिंग के सिस्टम से होती है। जिन विद्यार्थियों ने हाल ही में 12वीं कक्षा पास की है उनके लिए इग्नू में अपार संभावनाएं उपलब्ध है। ऐसे विद्यार्थी इग्नू से बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीएजी), बैचलर ऑफ कॉमर्स (बीकॉम), बैचलर ऑफ कॉमर्स इन एकाउंटेंसी एंड फाइनेंस (बीकॉमए एंड एफ), बैचलर ऑफ साइंस (बीएससी), बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए), बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस (बीलिस), बैचलर ऑफ आर्ट्स इन टूरिज्म स्टडीज (बीटीएस) और बैचलर ऑफ सोशल वर्क (बीएसडब्लू) कर सकते है।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा विद्यार्थी बैचलर ऑफ आर्ट्स ऑनर्स इन इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, सोशलॉजी, इंग्लिश आदि में भी एडमिशन ले सकते है। जनवरी 2024 के लिए इग्नू के विभिन्न तरह के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते है। इग्नू के सभी पाठ्यक्रमों की सूची एवं जानकारी इग्नू की वेबसाइट इग्नू.एसी.इन पर उपलब्ध है। इग्नू में एडमिशन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 20 मार्च 2024 कर दी गई है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *