कुरुक्षेत्र 11 मार्च जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक सुरेंद्र सैनी ने कहा कि जिला के बीपीएल व एएवाई कार्ड धारकों को मास फरवरी में मिलने वाली सभी वस्तुओं के वितरण की तिथि को 15 मार्च 2024 तक बढ़ा दिया है। जिला के जिन बीपीएल व एएवाई राशन कार्ड धारकों को मास फरवरी 2024 में गेंहू, बाजरा, चीनी व सूरजमुखी का तेल नहीं मिल पाया है, वह अपने डिपो धारक से ये सभी राशन वस्तुएं 15 मार्च 2024 तक प्राप्त कर सकते है। इस संबंध में यदि किसी लाभार्थी की शिकायत है तो वह संबंधित खाद्य एवं पूति अधिकारी के कार्यालय या जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक कार्यालय कुरुक्षेत्र से संपर्क कर सकता है या फिर टोल फ्री पीडीएस हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2087 व डीएफएससी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01744-294418 व ई-मेल डीएफएससीकेआरकेएटएचआरवाई.एनआईसी.इन पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *