डॉ. राजेश वधवा

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 13 मार्च को स्थानीय कंबोज धर्मशाला में शहीद उधम सिंह कंबोज के शौर्य दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे वहीं थानेसर के विधायक सुभाष सुधा विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज करेंगे।
इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए सभा के जिला प्रधान एवं कंबोज धर्मशाला के प्रधान सरदार बख्शीश सिंह ने बताया कि 13 मार्च के दिन ही शहीद उधम सिंह कंबोज ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के दोषी माइकल ओडवायर को गोली मारकर मौत के घाट उतारा था। 13 अप्रैल 1919 को बैसाखी के दिन जब माइकल ओडवायर ने मासूम लोगों के ऊपर गोलियां चलाई थी तभी सरदार उधम सिंह ने प्रतिज्ञा ली थी कि वह एक दिन माइकल ओडवायर को मौत के घाट उतार कर इसका बदला लेगा। इसके लिए उन्होंने लंबा इंतजार किया और अपनी प्रतिज्ञा पूरी की। सरदार बक्शीश सिंह ने सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में पहुंचकर शहीद उधम सिंह कंबोज को श्रद्धांजलि भेंट करने की अपील की।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *