कुरुक्षेत्र में हुई अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा की युवा इकाई की बैठक
कुरुक्षेत्र, 6 मार्च : अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा की कुरुक्षेत्र युवा इकाई की बैठक अग्रवाल धर्मशाला नजदीक रेलवे स्टेशन पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने की। प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज स्वाभिमान सम्मेलन के माध्यम से दो लोकसभा व 16 विधानसभा की टिकटों के साथ अपनी दावेदारी पेश करेगा। संगठन की रणनीति बारे राजेश सिंगला ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के नेतृत्व में आगामी 10 मार्च को अंबाला में प्रदेशस्तरीय वैश्य स्वाभिमान सम्मेलन के माध्यम से समाज चुनावों में अपनी टिकटों की मांग को राजनीतिक दलों के सामने रखेगा। स्वाभिमान सम्मेलन के साथ में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवतियों को भी जोड़ा जा रहा है। राजेश सिंगला ने बताया कि स्वाभिमान सम्मेलन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिसके तहत प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला लोकसभा स्तर पर वैश्य समाज की चौपाल के माध्यम से वैश्य समाज की एकजुटता, अनिवार्य मतदान और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का संदेश देते हुए सम्मेलन को सफल बनाने का न्यौता दे रहें है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के प्रति वैश्य समाज में उत्साह का माहौल है और प्रदेशभर से लाखों की संख्या में वैश्यजन इसमें भागीदारी करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आज राजनीतिक स्तर पर वैश्य समाज की अनदेखी की जा रही है। बैठक में अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश संगठन सचिव मुनीष मित्तल, जिला युवा अध्यक्ष गौरव तायल, अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गर्ग हिन्दुस्तानी, प्रदेश संगठन सचिव रमेश गर्ग, जिला अध्यक्ष अशोक गर्ग, लोकसभा महासचिव अजय गुप्ता, विधानसभा महासचिव, प्रदेश संगठन सचिव कपिल मित्तल, सुमित गर्ग, जिला महामंत्री विजय गर्ग, महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के पूर्व प्रधान विनय गुप्ता, डा दीक्षित गर्ग, संजीव गर्ग, श्रीकांत बंसल शैंकी, अमित गोयल, अंकुर बंसल, विपिन गर्ग, सज्जन मित्तल , युवा महासचिव शुभम सिंगला, अंकित बंसल, पार्थ सिंगला, अजय गुप्ता, वैभव तायल, साहिल मित्तल, माधव गुप्ता, सौभाग्य अग्रवाल, रिदिम सिंगला, ध्रुव गर्ग, अंकुर बंसल एवं ध्रुव जिन्दल इत्यादि मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *