कुरुक्षेत्र 2 मार्च विधायक एवं कुरुक्षेत्र लोकसभा के संयोजक सुभाष सुधा ने कहा कि भाजपा प्रदेश की सभी 10 सीटों पर भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। इस पार्टी की नीतियों से आज प्रदेश का हर वर्ग खुश है और उत्साह के साथ भाजपा के पक्ष में वोटिंग करने के लिए तैयार है। विधायक सुभाष सुधा पिपली रोड पर थानेसर विधानसभा चुनाव कार्यालय के उदघाटन कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऑनलाइन प्रणाली से हरियाणा प्रदेश की सभी 90 विधानसभा चुनावी कार्यालय का उदघाटन किया और कार्यकर्ताओं को पूरे जोश और खरोस के साथ चुनावों की तैयारी करने के लिए कहा है।
विधायक ने कहा कि थानेसर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार ने हजारों करोड रुपए के विकास कार्य करवाएं है। इस भाजपा सरकार ने आमजन मानस की सुख सुविधाओं को देखते हुए ही विकास कार्य करवाएं है। लोकसभा संयोजक सुधा ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे मजबूत संगठन है। इसलिए इस संगठन को और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरे जोश के साथ काम करना होगा। मुख्यमंत्री ने टेलीफोन एक्सचेंज के पास ऑन लाईन प्रणाली से थानेसर विधान सभा कार्यालय का उदघाटन किया है। इस मौके पर थानेसर लोकसभा विस्तारक नरेन्द्र डावला, विधानसभा संयोजक रविन्द्र सांगवान, महिला मोर्चा अध्यक्ष परमजीत कश्यप, प्रदेश सचिव राहुल राणा, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष साहिल सुधा, हरियाणा पशुधन एवं डेयरी  बोर्ड चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर,जिला महामंत्री जसविन्द्र सैनी, मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान, मंडल अध्यक्ष हरीश अरोडा, मंडल अध्यक्ष रमेश सैनी, पूर्व प्रवक्ता डा. शकुन्तला शर्मा,जिला सचिव रेणू खुंगर, जिला उपाध्यक्ष अनु मालयान, भाजपा युवा नेता विशाल सिंगला, थानेसर विधानसभा सह संयोजक देवीदयाल शर्मा, थानेसर विस्तारक मेनपाल आदि उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *