जग ज्योति दरबार में होगा फूलों के साथ भव्य होली का त्योहार

कुरुक्षेत्र, 2 मार्च : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि फुलेरा दूज के अवसर पर सर्वकल्याण की भावना से भव्य पूजन होगा। उन्होंने फुलेरा दूज पूजन का महत्व बताया कि फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा का विधान है। फुलेरा दूज का त्योहार ब्रज में मुख्य रूप से मनाया जाता है, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के साथ फूलों की होली खेली जाती है और उन्हें फूल, फल, मिठाई का भोग लगाया जाता है। कुरुक्षेत्र की धरती पर भगवान श्री कृष्ण का बार बार आगमन हुआ है। यहीं भगवान श्री कृष्ण ने गीता का संदेश दिया। इस लिए भी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में फुलेरा दूज का महत्व बढ़ जाता है। फुलेरा दूज हिंदू पंचांग के अनुसार 12 मार्च को मनाई जा रही है। महंत ने कहा कि पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज मनाई जाती है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण और राधा के प्रेम का प्रतीक है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *