कुरुक्षेत्र 1 मार्च पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ की न्यायमूर्ति एवं कुरुक्षेत्र सेशन डिविजन की प्रशासनिक न्यायाधीश अल्का सरीन ने जिला कारागार का निरीक्षण किया और बंदियों की समस्याओं को सुना। इसके अलावा उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति अल्का सरीन ने जेल फीलिंग स्टेशन का अवलोकन भी किया।
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ की न्यायमूर्ति एवं कुरुक्षेत्र सेशन डिविजन की प्रशासनिक न्यायाधीश अल्का सरीन ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आराधना साहनी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम नितिन राज, सीजेएम जतिन गर्ग, जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत भी उपस्थित रहे। यहां पर उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति अल्का सरीन ने महिला वार्ड में महिला बंदियों की समस्याओं को सुना और जेल अस्पताल का निरीक्षण करके अस्पताल में दाखिल बंदियों का कुशल क्षेम पूछा। इन बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना।
उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति अल्का सरीन ने वीसी कक्ष, उद्योगशाला में स्थापित ट्रेनिंग पेट्रोल पंप मॉडयूल व लांड्री यूनिट का उदघाटन किया। इसके उपरांत जेल लाईब्रेरी में बंदियों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखा। इस कार्यक्रम के उपरांत जेल उद्योगशाला के पास त्रिवेणी का पौधा रोपण किया। न्यायमूति अल्का सरीन ने जेल उद्योगशाला में बंदियों द्वारा निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और निर्मित वस्तुओं की प्रशंसा भी की। जेल कारागार का निरीक्षण करने के उपरांत न्यायामूर्ति ने जेल फीलिंग स्टेशन का अवलोकन किया और जेल फीलिंग स्टेशन पर कार्य करने वाले कैदी बंदियों की समस्याओं को सुना। इस निरीक्षण के दौरान किसी भी बंदी द्वारा कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई।
न्यायमूर्ति ने जेल अधीक्षक के प्रबंधों व जेल फीलिंग स्टेशन पर अच्छा कार्य करने पर जेल प्रशासन की प्रशंसा की है। इस मौके पर जेल चिकित्सक डा. संदीप सैनी, जेल उप अधीक्षक रोहन सिंह हुड्डïा, जेल उप अधीक्षक शिवेंद्र पाल सिंह, सहायक अधीक्षक अश्वनी कुमार, उप सहायक अधीक्षक पाल सिंह सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *