अंबाला कैंट- 1 मार्च ,2024
गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी में प्राचार्य डॉ रोहित दत्त के मार्गदर्शन में ,प्लेसमेंट सेल, अंग्रेजी विभाग ,मनोविज्ञान विभाग एवं आई.आई.एल.एम यूनिवर्सिटी गुड़गांव ,वेदास क्योर प्राइवेट लिमिटेड, एसबीआई लाइफटाइम प्रो, सारथी लाइफ साइंस और क्योर वेल ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों को नौकरी पाने हेतु प्रेरित और तैयार करने के लिए एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ तृप्ति बाजपेई टूर ,असिस्टेंट प्रोफेसर मैनेजमेंट विभाग, आई.आई.एल.एम यूनिवर्सिटी ,गुड़गांव ने शिरकत की । जिन्हें पिछले 27 वर्षों का एकेडमिक्स का लंबा अनुभव रहा है। डॉ. चंद्रपाल पूनिया एवं डॉ. अंशु ने मुख्य वक्ता का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया ।कॉलेज प्राचार्य डॉ रोहित दत्त ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए विभाग के सभी प्राध्यापको को बधाई दी ।उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्चतम जॉब प्लेसमेंट के लिए मोटिवेट करना  एवं विभिन्न करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करना है ।मुख्य वक्ता ने बेहद ही सरल भाषा में विद्यार्थियों को जॉब प्लेसमेंट के सिलसिले में विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी, साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को इंटरव्यू के दौरान किस तरह आत्मविश्वास के साथ मुश्किल प्रश्नों का सामना करें, पर भी विस्तार से चर्चा की। इस कार्यशाला की संयोजक ,डॉ अनुपमा सिहाग ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सहज और सरल रूप में उनके ज्ञान में पारदर्शिता और भविष्य में नौकरी पाने हेतु उन्हें करियर के विभिन्न विकल्पों के बारे में जागरूक करना एवं जॉब प्लेसमेंट के लिए प्रेरित करना है।कार्यक्रम की सह संयोजिका डॉ अंशु ने कहा कि हम आशा करते हैं कि इस वर्कशाप के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य में सही दिशा चुनने में सहायता मिलेगी। मंच का सफल संचालन मैडम महक ने किया एवं धन्यवाद प्रस्ताव मैडम जस्मिता ने प्रेषित किया। इस कार्यक्रम में डॉ चंद्रपाल पूनिया,मिस्टर श्याम रहेजा, मैडम उदिता, मैडम जस्मिता ,मैडम सुषमा ,मैङम गुरप्रीत,मैडम प्रियंका, मैडम नेहा के साथ-साथ स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *