गांव बिहोली में ग्रामीण युवाओं ने किया तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामैंट का आयोजन
पिपली, 1 मार्च: गांव बिहोली में समस्त ग्रामीण युवाओं द्वारा तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामैंट का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ समाजसेवी एवं नेता संदीप गर्ग ने मुख्यातिथि के रूप में पहुंचकर रिबन काटकर किया। युवाओं द्वारा समाजसेवी संदीप गर्ग का गांव में पहुंचने पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
समाजसेवी संदीप गर्ग ने कहा कि आज कल युवा पीढ़ी नशे की ओर जा रही है, जो कि सेहत, शरीर के लिए तो हानिकारक है ही, इसके साथ-साथ जीवन के लिए भी हानिकारक है। उन्होंने कहा कि आज का युवा ही देश का भविष्य है। अगर युवा पीढ़ी अपना ध्यान खेलों में लगाएगी तो युवा अपने जीवन में आगे तो बढ़ सकेंगे ही। इसके साथ-साथ उनकी सेहत व शरीर भी स्वस्थ रहेगा और वह कामयाब भी हो सकेेंगे। वहीं ग्रामीण युवा निहाल सिंह ने बताया कि गांव के समस्त युवाओं द्वारा यह तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामैंट का आयोजन किया गया। जिसमें लाडवा हल्के के 24 गांवो की टीमें भाग ले रही है। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामैंट में लगभग 21 मैच करवाए जाएंगे और विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं ग्रामीण युवाओं ने समाजसेवी संदीप गर्ग को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मौके पर सरपंच सुनील कुमार, रणजीत नैन, विशु, हरदीप, राजबीर, कर्मबीर, सागर, रोबिन आदि मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *