मैं लाडवा हल्के के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा और सेवा करने से पीछे नहीं हटूंगा
लाडवा, 26 फरवरी: समाजसेवी एवं नेता संदीप गर्ग ने कहा कि लाडवा हल्का मेरा अपना परिवार है, मैं अपने परिवार के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा और सेवा करने से पीछे नहीं हटूंगा। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करने से उनके मन को शांति मिलती है।
समाजसेवी संदीप गर्ग सोमवार को लाडवा अनाजमंडी स्थित अपने कार्यालय में हल्के के कई गांवो के सरपंचो के साथ पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि हल्के की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देगी और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी तो वह हल्के की तस्वीर बदलने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जो लाडवा हल्के में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं वह निस्वार्थ भाव से करवाए जा रहे हैं, क्योंकि वह चाहते हैं हल्के का प्रत्येक व्यक्ति व प्रत्येक परिवार अपने आप में सम्पन्न हो और खुशहाल रहे। उन्होंने कहा कि आज तक किसी भी नुमांइदा जनता का हाल तक पूछने के लिए नहीं आया, तो वह काम भी कैसे करेगा, सबसे पहले जनता के दिलों में बसना जरूरी है। वहीं गांव बड़ाचपुर सरपंच सतीश कुमार, गांव ध्यांगला सरपंच राजपाल आदि ने कहा कि समाजसेवी संदीप गर्ग द्वारा जो अनेक सामाजिक कार्यों किये जा रहे है उनसे सभी को प्रभावित होकर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चहिए। जिस प्रकार से पिछले काफी लंबे समय से समाजसेवी संदीप गर्ग हल्के की जनता की सेवा करने में लगे हुए हैं उससे उनकी नियत साफ नजर आ रही है कि वह हल्के के विकास के लिए चिंतित हैं और हल्के की जनता की सेवा करने में लगे हुए हैं। मौके पर गांव पटाकमाजरा सरपंच संजीव कुमार, पूर्व सरपंच अनुज कुमार, सोहन डूडी, अरूण कुमार आदि मौजूद थे।
26 लाडवा 1: लाडवा अनाजमंडी स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते समाजसेवी संदीप गर्ग।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *