बाबैन राकेश शर्मा

भाजपा केंद्र राज्य समन्वयक सुशासन विभाग के प्रदेश सदस्य डॉ गणेश दत्त शर्मा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर वित्त मंत्री हरियाणा विधानसभा में 5वां बजट प्रस्तुत किया। उन्होंने वर्ष 2024-25 के लिए 1,89,876.61 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया। बजट अनुमान 2024-25 में कोई नया कर नहीं लगाया गया है। यह जनहित का बजट है, इसमें हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। भाजपा केंद्र राज्य समन्वयक सुशासन विभाग के प्रदेश सदस्य डॉ गणेश दत्त शर्मा बाबैन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने ने कहा कि यह एक लोक कल्याणकारी और विकसित हरियाणा की ओर अग्रसर करने वाला बजट है। इस बार के बजट में राज्य में 6 स्थान पर 6 नए बोटनिकल गार्डन विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया है वहीं तीन नए उत्कृष्टता केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बजट से प्रदेश में 8 नये राजकीय पशु अस्पताल और 18 नए राजकीय पशु औषधालय भी खोले जाएंगे। दिव्यांग बच्चों के लिए सरकार द्वारा संचालित 7 नये स्कूलों के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत गरीब परिवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में सालाना 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा। यह लाभ 1 लाख तक की वार्षिक आय वाले 84 लाख लोगों को मिलेगा और इस योजना पर 600 करोड रुपये खर्च होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सूर्योदय योजना के तहत मध्यम वर्ग व गरीब लोगों के घरों की छतों पर रूफटॉप सौर पैनल स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मियों की पेंशन 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार मासिक तथा बीमा कवरेज 5 लाख से बढाकर 10 लाख रुपये किया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर ग्राम सचिवालय, सरकारी स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य संस्थाओं पर 62 हजार से अधिक फाइबर ऑप्टिक कनेक्शन उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस मौके पर अशोक कुमार, शिव कुमार, संजीव कुमार, वेदपाल, नरेंद्र शर्मा, जीतराम व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *