कैंट नगर परिषद के लिए 12.57 करोड़ जबकि कैंटोनमेंट बोर्ड के लिए 3.57 करोड़

अम्बाला –शुक्रवार 23 फरवरी  हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल (जिनके पास प्रदेश सरकार का वित्त विभाग भी है) द्वारा आगामी    वित्त वर्ष 2024-25 हेतु प्रदेश के लिए पेश किये गये वार्षिक बजट के साथ संलग्न दस्तावेजों में अम्बाला नगर निगम के लिए 12 करोड़ 88 लाख 14 हज़ार रुपये का बजट अनुमान किया गया है हालांकि गत  वर्ष फरवरी, 2023 में   वित्त-वर्ष 2023-24 के वार्षिक बजट में  यह धनराशि 15 करोड़ 3 लाख 27 हजार 440 रुपये थी जिसका संशोधित अनुमान हालांकि इस बार के बजट दस्तावेज में  13 करोड़ 46 लाख 99 हज़ार  रुपये दर्शाया गया है..
स्थानीय  निवासी हाईकोर्ट के  एडवोकेट हेमंत कुमार ने  हरियाणा के ताज़ा वार्षिक  बजट  का अध्ययन करने के बाद बताया कि अम्बाला नगर निगम के लिए घोषित उपरोक्त धनराशि (ग्रांट-इन-ऐड), जो 15वें केंद्रीय वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुरूप दर्शायी गयी है,
 प्रदेश की कुल 11 नगर निगमों में केवल मानेसर  नगर निगम से ही  अधिक है जिसके लिए आगामी वित्त वर्ष के लिए हालांकि 10 करोड़ 99 लाख 2 हजार रुपये का बजट अनुमान किया गया है.
 सबसे अधिक फरीदाबाद नगर निगम के लिए  85 करोड़  रुपये का बजट अनुमान है. वहीं  गुरूग्राम नगर निगम के लिए  53 करोड़ 33 लाख 10 हज़ार  रुपये, पानीपत नगर निगम के लिए  29 करोड़ 12 लाख 56 हज़ार रुपये,  यमुनानगर नगर निगम के लिए  28 करोड़ 69 लाख 76 हज़ार  रुपये, रोहतक नगर निगम के लिए  23 करोड़ 2 लाख 55 हज़ार  रुपये, करनाल नगर निगम  के लिए  19 करोड़ 19 लाख 30 हज़ार  रुपये.
हिसार नगर निगम को 18 करोड़ 58 लाख 4 हजार , सोनीपत  नगर निगम के लिए  18 करोड़ 52 लाख 29 हज़ार  रुपये और पंचकूला   नगर निगम के लिए  14 करोड़ 23 लाख 25 हज़ार  का बजट अनुमान  राशि  का प्रस्ताव किया गया है.
हेमंत ने आगे बताया कि   वहीँ अम्बाला ज़िले में गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के गृहक्षेत्र में अम्बाला सदर नगर परिषद के लिए  वित्त वर्ष 2024-25 में 12 करोड़ 57 लाख 50 हज़ार  रुपये का बजट अनुमान किया गया था जो धनराशि गत वर्ष 12 करोड़ 27 लाख 6 हजार 234 रुपये का बजट अनुमान दिया गया था जिसका संशोधित अनुमान हालांकि इस बार के बजट दस्तावेज में  11 करोड़ 97 लाख 86 हज़ार  रुपये दर्शाया गया है.. नारायणगढ़ नगर पालिका को 1 करोड़ 40 लाख 12 हजार  रूपये और बराड़ा  नगर पालिका के लिए 1 करोड़ 31 लाख 62 हजार  रूपये का बजट अनुमान है. वहीं अम्बाला छावनी में  कैंटोनमेंट बोर्ड के  लिए 3 करोड़ 57 लाख 57 हज़ार  का बजट अनुमान किया गया है.

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *