कुरुक्षेत्र में 28 फरवरी से 4 मार्च तक ब्लॉक स्तरीय सीएम कप प्रतियोगिता का होगा आयोजन, ब्लॉक पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं का शैडयूल किया जारी, 6 तरह की होंगी लडक़े और लड़कियों की प्रतियोगिताएं, खेल विभाग के प्रधान सचिव नवदीप विर्क ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से दिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश
कुरुक्षेत्र 23 फरवरी उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि ग्रामीण और शहरी आंचल में छिपी खेल प्रतिभाओं को विशेष अवसर देने के लिए सरकार की तरफ से हरियाणा सीएम कप का मंच तैयार किया गया है। इस मंच पर कबड्डी नेशनल स्टाइल, खो-खो, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, फुटबॉल व वॉलीबॉल गेम्स का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिताएं 28 फरवरी से 4 मार्च तक ब्लॉक स्तर पर आयोजित की जाएगी और 5 मार्च को जिला स्तर तथा 7 से 9 मार्च तक राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं पंचकूला में आयोजित करवाई जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में 23 वर्ष आयु वर्ग के लडक़े व लड़कियां अपना पंजीकरण करवा सकते है।
उपायुक्त शांतनु शर्मा शुक्रवार को लघु सचिवालय एनआईसी कार्यालय में खेल विभाग के अधिकारियों को हरियाणा सीएम कप की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवाश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले हरियाणा खेल विभाग के प्रधान सचिव आईपीएस नवदीप विर्क ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रदेश के सभी अधिकारियों को प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रही हरियाणा सीएम कप प्रतियोगिताओं को सफल बनाने और अधिक से अधिक खिलाडिय़ों को भाग लेने के प्रेरित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। इस वीसी में हरियाणा खेल विभाग के निदेशक यशेंद्र सिंह ने भी सभी जिला खेल अधिकारियों को हरियाणा सीएम कप की तैयारियों को समय रहते पूरा करने और अधिक से अधिक खिलाडिय़ों का पंजीकरण करवाने के आदेश दिए है।
उपायुक्त ने कहा कि 28 फरवरी से ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर पर हरियाणा सीएम कप का आयोजन कबड्डïी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, खो-खो, फुटबॉल व बॉस्केटबॉल खेलों में करवाया जाएगा। यह सीएम कप प्रतियोगिता 28 फरवरी से 4 मार्च 2024 तक ब्लॉक स्तर व 5 मार्च को जिला स्तर तथा 7 मार्च से 9 मार्च तक राज्य स्तर पर जिला पंचकूला में करवाई जाएगी। सीएम कप के ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन 28 फरवरी को लाडवा में राजीव गांधी खेल परिसर ख्ैारा व संजय गांधी मैमोरियल सीनियर सैंकेडरी स्कूल लाडवा में किया जाएगा। इस ब्लॉक में कबड्डïी नेशनल स्टाइल, खो-खो, बास्केट बॉल, हैंडबॉल, फुटबॉल व वॉलीबाल की प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इन प्रतियोगिताओं में 23 वर्ष आयुवर्ग तक के लडक़े व लड़कियां भाग ले सकेंगे। सीएम कप के तहत इन्ही प्रतियोगिताओं का आयोजन पिहोवा ब्लॉक में 29 फरवरी को मिनी खेल स्टेडियम भेरियां व गुरुनानक देव अकेडमी गुमथला गढ़ु में होंगी। इसी तरह शाहबाद ब्लॉक में 1 मार्च को रामप्रसाद डीएवी पब्लिक स्कूल, सतलुज पब्लिक स्कूल शाहबाद, राजीव गांधी खेल परिसर सुढपुर व आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहबाद में प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
उन्होंने कहा कि 2 मार्च को ब्लॉक थानेसर व पिपली की प्रतियोगिताओं का आयोजन द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र, 3 मार्च को इस्माईलाबाद ब्लॉक की प्रतियोगिताओं का आयोजन अनिल कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल इस्माईलाबाद, 4 मार्च को बाबैन ब्लॉक की प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाबैन व संजय गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल बाबैन में होगा। इसके अलावा 5 मार्च को सीएम कप की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में होगा
डीएसओ मनोज कुमार ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षक नीरज कुमार, रामनिवास, गुरबाज सिंह, चांद राम, गौरव शर्मा, रोशनी देवी, जितेंद्र सिंह की इंचार्ज के रुप में डयूटियां लगाई गई है। ब्लाक तथा जिला स्तर पर सीएम कप प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी की आयु 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। खिलाड़ी को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपना मूल आधार कार्ड तथा जन्म प्रमाण साथ लेकर आना होगा। सीएम कप में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन हरियाणास्पोटर्स.जीओवी.इन/सीएम-कप-2024 पर सकते है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *