ब्रह्माकुमारीज़ कुरुक्षेत्र द्वारा कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में आयोजित विशेष कार्यक्रम में होगी शामिल
कुरुक्षेत्र‌, 22 फरवरी।
अब आमजन को स्वयं के प्रति जागरूक करने के लिए ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान ने सार्थक प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसी श्रृंखला में अंतर्राष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर एवं ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान माउंट आबू से राजयोग टीचर बी.के. शिवानी दीदी 24 फरवरी को धर्मनगरी पधारेंगी और अपनी ओजस्वी वाणी से आमजन का मार्गदर्शन करेंगी। यह जानकारी ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्व विद्यालय कुरुक्षेत्र की प्रभारी राजयोगिनी बीके सरोज दीदी ने गुरुवार को विश्व शाति धाम सेवा केन्द्र में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर बी.के. शिवानी दीदी के आगमन को लेकर धर्मनगरी वासी भाई-बहन काफी उत्साहित हैं और इस विशेष कार्यक्रम की तैयारियों में दिन-रात जुटे हैं। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी शनिवार को प्रातः 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक यह विशेष कार्यक्रम श्रीम‌द् भगवद् गीता सदन कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र में होगा। इस कार्यक्रम में कोई भी भाई-बहन शामिल हो सकता है, मगर उसे आनलाईन रजिस्ट्रेशन अवश्य करवाना होगा, जोकि पूर्णतः निःशुल्क है। उन्होंने बताया कि
आनलाईन रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद सभी भाई-बहन इस विशेष कार्यक्रम के एंट्री पास ब्रह्माकुमारी सेवा केन्द्र, विश्व शाति धाम नजदीक थीम पार्क कुरुक्षेत्र से फ्री प्राप्त कर सकते हैं। बीके सरोज दीदी ने बताया कि सभी गणमान्य जनों, अतिथियों और मीडिया कर्मियों के लिए भी विशेष एंट्री पास जारी किए गए हैं, ताकि किसी को भी कोई असुविधा न हो।
फोटो
ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्व विद्यालय कुरुक्षेत्र की प्रभारी राजयोगिनी बीके सरोज दीदी जानकारी देते हुए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *