कुरुक्षेत्र। इनकम टैक्स विभाग द्वारा कांग्रेस पार्टी के सभी बैंक खाते फ्रीज किए जाने पर किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एडवोकेट मधुसूदन बवेजा ने कहा कि यह लोकतंत्र के खिलाफ है। लोकसभा चुनाव से पहले बैंक खाते फ्रीज करके कांग्रेस पार्टी को दमनकारी नीतियों से दबाना चाहती है। मधुसूदन बवेजा ने कहा कि ये कारपरेट इलेक्ट्रोल बांड का पैसा नही है बल्कि ये क्राउडफंड का पैसा है जोकि देश के लोगों व कार्यकर्ताओं ने यूपीआई के जरिये 100-200 रुपये डाले है। मधुसूदन बवेजा ने कहा कि राहुल गांधी की देश में निकाली जा रही यात्रा व रणदीप सुरजेवाला द्वारा हरियाणा में निकाली जा रही यात्रा से सरकार बौखलाई हुई है। बतां दे कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इनकम टैक्स विभाग ने कांग्रेस पार्टी के सभी बैंक खाते फ्रÞीज कर दिए है। 210 करोड़ की पेनलैटी भी लगाई है क्योंकि 2018-19 की रिटर्न फाइल करने में 45 दिन की देरी हुई थी। मधुसूदन बवेजा ने कहा कि जो पैनल्टी बनती है उससे भी ज्यादा की पैनल्टी लगाई गई है। कहा कि हिंदुस्तान में लोकतंत्र पूरी तरह से खत्म हो चुका है। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी के सारे अकाउंट्स फ्रीज कर दिए गए हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अकाउंट पर तालाबंदी कर दी गई है। ये कांग्रेस पार्टी के अकाउंट्स फ्रीज नहीं हुए, हमारे देश का लोकतंत्र फ्रीज हो गया है। सरकार तानाशाही पर उतर आई है। इनकम टैक्स विभाग का प्रयोग करके कांग्रेस पार्टी को दबाना चाहती है। बवेजा ने कहा कि देश की जनता सब देख रही है। वह आगामी चुनावों में भाजपा सरकार को वोट की ताकत से सबक सिखाने का कार्य करेगी। सरकार के तानाशाही रवैये के कारण हर वर्ग परेशान है। आज किसान अपने हकों के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हो गए है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *