कानून हाथ में लेने की किसी को इजाजत नहीं, शांति बनाए रखने की अपील

कानून व्यवस्था की किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह से सक्ष्म है। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। कानून तोड़ने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जायेगा। प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच प्राथमिकता है ताकि आमजन अपने आप को सुरक्षित महसूस करें। इस सम्बन्ध में जिला पुलिस द्वारा लगातार माक ड्रिल करवाई जा रही है, जवानों को नए उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं। जिला पुलिस को चार कम्पनी अर्द्धसैनिक बलों की दी गई हैं, जरुरत पड़ने पर और जवानों की मांग की जाएगी। ये बाते वीरवार को पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भोरिया ने पुलिस लाईन में पुलिस जवानों को आपात स्थिति, दंगा तथा भीड़ पर नियंत्रण के संबंध में माक ड्रिल के दौरान कही।

दिनांक 8 फ़रवरी 2024 को पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र  सिंह भोरिया की मौजूदगी में पुलिस लाईन में पुलिस जवानों को आपात स्थिति, दंगा तथा भीड़ पर नियंत्रण के संबंध में करवाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के दौरान आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार किया जाए तथा कानून से खिलवाड़ करने वाले असमाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाए। पुलिस लाईन में जवानों को मॉक ड्रिल के दौरान जवानों को बताया गया कि आपात स्थित में पूरी सावधानी व सतर्कता बरतें तथा संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भीड़ व मजमे के दौरान पुलिस अफसर व जवानों को हमेशा शांत रहना चाहिए, अपने सूचना तंत्र को मजबूत कर भीड़ की साइकोलॉजी को पहचाने तथा भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास करें। इस अवसर पर पुलिस जवानों को हिदायत दी कि भीड़ को कंट्रोल करने के दौरान बदले की भावना से काम न करें।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों व जवानों से कहा कि किसी भी हिंसक प्रदर्शन या उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान स्थानीय प्रशासन के साथ पूरी तरह से समन्वय बनाकर रखें। इस अवसर पर डीएसपी प्रदीप कुमार, डीएसपी मनोज कुमार ने पुलिस अधीक्षक को मॉक ड्रिल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

शांति बनाए रखने की अपील

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोकतंत्र में सबको बात रखने का अधिकार है लेकिन कानून के दायरे में रहकर अपनी बात रखनी चाहिए। अपनी बात रखने या प्रदर्शन के दौरान आमजन के अधिकारों का भी ख्याल रखा जाये तथा  यातायात अवरुद्ध ना हो इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने से किसी को कोई आपति नहीं है। पुलिस अधीक्षक ने कुरुक्षेत्र और हरियाणा के किसानो से अपील की है कि कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *