पिहोवा 8 फरवरी हरियाणा सिविल सर्विस 2020 बैच के अधिकारी अमन कुमार ने वीरवार को एसडीएम पिहोवा का पदभार ग्रहण कर लिया है। एसडीएम अमन कुमार का पदभार संभालने उपरांत गणमान्य व्यक्तियों ने उपमंडल अधिकारी अमन कुमार का फूलों गुलदस्ते व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। उपमंडल अधिकारी अमन कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए ईमानदारी के साथ काम किया जाएगा। आमजन तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए उपमंडल के सभी अधिकारी अपनी ड्यूटी का निर्वहन करेंगे ताकि योजनाओं के सही लाभ का समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। पदभार संभालने के उपरांत उपमंडल अधिकारी ने एसडीएम कार्यालय व तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया और प्रशासनिक कर्मचारियों अधिकारियों से जानकारी ली। इस अवसर पर घुमंतू जाती के वाइस चेयरमैन जय सिंह पाल व अन्य गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *