लाडवा 7 फरवरी उप उष्ण कटिबंधीय फल केंद्र लाडवा के उपनिदेशक डा. सत्येंद्र कुमार ने कहा कि लाडवा परिसर में आडू, आलूबुखारा, नाशपति व सेब की वार्षिक कटाई-छंटाई से प्राप्त लकड़ी की नीलामी 12 फरवरी 2024 को सुबह 11 बजे की जाएगी। लकड़ी खरीदने के इच्छुक ठेकेदार निर्धारित समय व तिथि पर केंद्र परिसर में उपस्थित रहकर नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते है। नीलामी में भाग लेने के लिए मौके पर मौजूद प्रत्येक बोलीदाता को अग्रिम धरोहर राशि के तौर पर 500 रुपए की राशि जमा करवानी होगी। नीलामी के पश्चात सभी असफल बोलीदाताओं की धरोहर राशि वापिस कर दी जाएगी व सफल बोलीदाता की धरोहर राशि को पेड़ों के लिए कुल देय राशि में सम्मिलित कर लिया जाएगा। नीलामी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अशोक कुमार के दूरभाष नंबर 99925-95295 पर तथा किसी भी कार्यदिवस में केंद्र कार्यालय लाडवा में संपर्क कर सकते है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *