लाडवा 7 फरवरी :

भारत विकास परिषद द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय बपदा- बपदी और बड़ोंदी में ग़रीब बच्चों को जूते वितरित किए गए
भारत विकास परिषद लाड़वा द्वारा राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय बपदा- बपदी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़ोन्दी में  ग़रीब और ज़रूरतमन्द बच्चों को जूते वितरित किए गए। जिसमें समाजसेवी राजेश गर्ग का मुख्य योगदान रहा। सचिव नवनीत सिंघल ने बताया कि राजेश गर्ग भारत विकास परिषद के एक कर्मठ कार्यकर्ता है और सदा समाज हित के कार्यों के लिए तत्पर रहते हैं।मुख्य शिक्षक रितु गुप्ता  ने सर्वप्रथम परिषद के सदस्यों का स्वागत किया। इसके बाद जूते वितरण का कार्यक्रम किया गया और अंत में मुख्य शिक्षक रितु गुप्ता ने भारत विकास परिषद और उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद किया । इस अवसर पर स्टाफ सदस्य रेणु गुप्ता , राखी गर्ग, मदन पाल, राज नारायण और भारत विकास परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *