कुरुक्षेत्र

जिला पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को शामिल तफ्तीश किया है। थाना शाहाबाद पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में तिजेंद्र सिंह उर्फ़ स्वीटी पुत्र जसवंत सिंह वासी लोटा थाना नग्गल जिला अम्बाला को शामिल तफ्तीश करके मामले में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

 जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक बलदेव सिंह पुत्र रामकिशन गांव बुहावी जिला कुरुक्षेत्र ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी रिश्तेदारी गांव त्यौड़ा में पड़ती है । इस कारण वह साहब सिंह को जानता है । साहब सिंह 01 दिसम्बर 2022 में गांव बुहावी आया था और बताया था कि उनका रिश्तेदार जसवन्त पुत्र तजिन्द्र विदेश भेजने का काम करते है। उसका बेटा भी बाहर जाने का इच्छुक था। उसने उसके बेटे को वर्क परमिट पर आस्ट्रेलिया वर्क परमिट पर भेजने बारे 22 लाख रुपये का टोटल खर्चा बताया। जिसके लिए साहब सिंह ने उसके बेटे रजत का पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, तीन खाली चैक हस्ताक्षर किये हुए मांगे। उसने अपने बेटे रजत के असल दस्तावेज जैसे पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड व उसके खाते के तीन खाली चैक हस्ताक्षर किये हुए साहब सिंह, तजिन्द्र सिंह व गुरभजन सिंह को दे दिये। दिनांक 14 मार्च 2023 को उसने 10 लाख रूपये  नगद दे दिये। इसके बाद उन्होंने 14.5 लाख रूपये डिमांड की जिसपर उसने 29 मार्च 2023 को 9 लाख रूपये आरटीजीएस के माध्यम से भेज दिए । इसके बाद उन्होंने कहा उसके लड़के को हैदराबाद बुलाया और बाद में वापस घर भेज दिया । उनके बार-बार कहने पर लड़के को ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा तथा उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड व तीन खाली चैक व 2 लाख रूपये वापिस कर दिये, लेकिन पासपोर्ट नहीं दिया । उनके बकाया पैसे और पासपोर्ट मांगने पर उन्होंने उनको जान से मारने की धमकी दी ।

दिनांक 01 फरवरी 2024 को थाना शाहाबाद प्रभारी के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक गुरमिंदर सिंह ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी तिजेंद्र उर्फ़ स्वीटी पुत्र जसवंत सिंह वासी लोटा थाना नागल जिला अम्बाला को माननीय अदालत के आदेश से आरोपी को शामिल तफ्तीश किया गया। आरोपी को माननीय अदालत के आदेशनुसार जमानत पर रिहा किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *