बाबैन राकेश शर्मा

बाबैन के लाडवा रोड पर निरंकारी सर्विस सटेशन से गत रात्रि अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है। गांव भूखडी निवासी नीरज कुमार ने बाबैन थाना में दी गई शिकायत के अनुसार बताया कि चोरों ने ताला तोड़कर अंदर से वासर, वासर मोटर, कॉम्प्रेसर, कॉम्प्रेसर मोटर, जनरेटर का अल्टरनेटर व 10 हजार रुपए चोरी किए है। उसने इस बारे में बाबैन थाना में शिकायत नीरज कुमार ने बताया कि उसने निरंकारी सर्विस स्टेशन किराए पर लिया हुआ है और जब वह आज सुबह सर्विस सटेशन पर पहुंचा तो उसने देखा की दुकान का ताला टूटा हुआ था और जब उसने अंदर देखा तो अंदर से वासर, वासर मोटर, कोमप्रैसर, कॉम्प्रेसर मोटर, जनरेटर का अल्टरनेटर व 10 हजार रुपए चोरी पाए गए। उसने बताया कि उसने तुरंत इस चोरी के बारे में बाबैन थाना में सुचित किया और एएसआई लछमन ने मौके पर आकर घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। नीरज कुमार ने बताया कि इस चोरी की वारदात में उसका लगभग 60 हजार का सामान चोरी हुआ है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *