कुरुक्षेत्र 27 जनवरी
वर्ष 1996 में हरियाणा में 24 विधानसभा सीटें जीतकर राजनीति में धमाका करने वाली समता पार्टी ने एक बार फिर हरियाणा में अपनी धमाकेदार और जोरदार एंट्री की है। कुरुक्षेत्र में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय मंडल, राष्ट्रीय महासचिव अनिल धीमान, कैलाश झा, जया चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, प्रधान महासचिव नरेश जोगी, उपाध्यक्ष सुशील चित्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष महावीर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष कर्मवीर सिंह सहित पार्टी के कई अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उमड़ी हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय मंडल ने कहा कि समता पार्टी हरियाणा में सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने अबकी बार 75 पर का नारा दिया। इस मौके पर समता पार्टी के चुनाव चिन्ह मशाल को प्रज्वलित करके हरियाणा में मिशन 2024 की विधिवत शुरुआत की गई। इस अवसर पार्टी के नेताओं ने अपने विचार रखें।
बॉक्स
हरियाणा से जोगी और चित्रा ने की शुरुआत
कुरुक्षेत्र में आयोजित समता पार्टी की विशाल रैली का आयोजन पार्टी के प्रधान महासचिव नरेश जोगी, उपाध्यक्ष सुशील चित्रा द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि समता पार्टी अब हरियाणा की जनता की आवाज बनेगी और प्रदेश में बदलाव लाने का काम।करेगी।
इस मौके पर  राकेश चौधरी, अनूप सैनी, भूषण कुमार, साहब सिंह, राम प्रसाद, गंगा राम, धनंजय शर्मा, राजेश कुमार, संदीप, आनंद तिवारी, चेतन अग्रवाल, जोगिंदर सिंह, मास्टर सतीश, राकेश चौधरी, अनूप सैनी, विनीत चौधरी, अनिल, किशन तिवारी, अनुज तनेजा, आशीष शर्मा, धर्मवीर सिंह, नीतू धवन, पुरुषोत्तम शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *