लाडवा 25 जनवरी
गरीबों की सेवा करना ही मानवता की सच्ची पूजा है। यह विचार हरियाणा नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के प्रधान विजय पाल एडवोकेट ने राष्ट्रीय कृषि विपणन पुरस्कार विजेता व हरियाणा विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी वेद पाल की स्मृति में वस्त्र वितरित करते हुए कहे।
उन्होंने अपनी धर्मपत्नी के साथ कोढ़ी कालोनी व वाल्मीकि बस्ती में महिलाओं, पुरुषों व बच्चों को कपड़े बांटे। विजय पाल ने कहा कि मेरे पिता चौधरी वेद पाल ने सारा जीवन मानवता व समाज की सेवा में समर्पित कर रखा था। वे अक्सर कहा करते थे हर जीव, हर प्राणी उस परमपिता परमात्मा की अनुपम कृति है और उनकी जितनी सेवा उनकी जरूरत के मुताबिक जितनी की जाए, उतनी ही कम है। उन्होंने हमेशा जन सेवा, जल सेवा व अन्न सेवा पर बल दिया। विजय पाल ने बताया कि वे अपने पिता की परंपराओं को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं और लोगों का सहयोग व आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। जिससे आंतरिक खुशी व शांति प्राप्त होती है। जिसकी कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती। उन्होंने ने कहा कि दूसरों के साथ जैसा कर्म या व्यवहार हम करेंगे, वही कई गुणा होकर मिलता है। उन्होंने कहा कि ईश्वर की सबसे बड़ी स्तुति यही है कि हम एक अच्छा इंसान बनने का प्रयास करें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *