-मनुष्य को चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति देता श्री राम महायज्ञ : हरिओम महाराज
-अखंड श्री राम महायज्ञ और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ श्री राम कथा अनुष्ठान
कुरुक्षेत्र, 25 जनवरी : जय मां दुर्गा जय श्री महाकाल ट्रस्ट एवं मां बाला सुंदरी यज्ञशाला मंदिर के संयुक्त तत्वाधान में वीरवार को कालेश्वर महादेव मंदिर के समीप स्थित मां बाला सुंदरी यज्ञशाला मंदिर में अखंड श्री राम महायज्ञ और विशाल भंडारे के साथ श्री राम कथा अनुष्ठान संपन्न हुआ। जानकारी देते हुए आयोजन समिति सदस्य अंकुश गुप्ता एवं विनीत गर्ग ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम में राम मंदिर की पुनः स्थापना के उपलक्ष्य में करवाए गए 11 दिवसीय श्री राम कथा अनुष्ठान की आयोजन समिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा बारना, पंडित राजेश मौदगिल, सचिन गुप्ता, जतिन गुप्ता और अभिषेक गुप्ता ने 24 घंटे तक चले अखंड श्री राम महायज्ञ में आहुतियां दी। मुख्य यजमानों के अलावा दूर दूर से पहुंचे श्रद्धालुओ ने भी इस महायज्ञ में हिस्सा लिया। जगतगुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट हरिओम महाराज के सान्निध्य में श्री राम महायज्ञ की पूर्णाहुती दी गई, साथ ही श्री राम प्रभु के अनन्य सेवक भक्त शिरोमणि  हनुमान जी का अभिषेक करके हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। यह महायज्ञ देश की एकता संप्रभुता और अखंडता को समर्पित रहा। श्री राम यज्ञ की महत्ता बताते हुए हरिओम महाराज ने कहा कि भगवान राम का और उनके भाईयों भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म यज्ञ द्वारा हुआ और माता सीता का विवाह भी एक विशाल यज्ञ द्वारा ही संपन्न हुआ। यज्ञ में दैवीय शक्ति बलवान होती है और असुरता का नाश होता है। रावण को जब अपनी पराजय दिखाई दी तो उसने यज्ञ का सहारा लेते हुए अपने पुत्र मेघनाद को उनकी कुलदेवी निकुंभला माता का तांत्रिक यज्ञ करके अजेय शक्ति प्राप्त करने का आदेश दिया, लेकिन दैवीय इच्छा के कारण उसका यज्ञ पूर्ण नहीं हो सका क्योंकि हनुमान जी ने मेघनाद का यज्ञ खंडित कर दिया था। हरिओम महाराज ने कहा कि श्री राम महायज्ञ का अनुष्ठान करने से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति होती है। महायज्ञ में जय श्री राम के जयकारे लगे और श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा की। महायज्ञ के पश्चात कन्या, ब्राह्मण एवं संतों का पूजन किया गया। इसके पश्चात विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस रामयज्ञ अनुष्ठान में आचार्य राजेश वत्स,सतपाल शर्मा ग्योंग,राकेश मौदगिल,गोपाल शर्मा,श्री खाटू श्याम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य शंभु प्रसाद,श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति के प्रधान सुभाष सुखीजा,उपाध्यक्ष अटल शर्मा,महासचिव रमेश शर्मा,आशीष चोपड़ा,विनीत राजपाल,विजय गुलाटी,नरेश सैनी,महेश छाबड़ा,श्री जय मां अंबे सेवा समिति से मनोज गुप्ता, चंद्रभान कौशिक व ओमपाल कौशिक, रमेश शास्त्री, पुष्पेंद्र शर्मा, हरीश कुमार, कपिल गुप्ता, भारत भूषण सिंगला और राहुल तंवर एडवोकेट सहित अन्य शामिल रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *