– श्री राम कथा को दिया विश्राम, हुई महाआरती, शुरु हुआ अखंड श्रीराम यज्ञ
-आज होगी श्रीराम यज्ञ की पूर्णाहुती और विशाल भंडारा
कुरुक्षेत्र, 24 जनवरी : जय मां दुर्गा जय श्री महाकाल ट्रस्ट एवं मां बाला सुंदरी यज्ञशाला मंदिर के संयुक्त तत्वाधान में दुःखभंजन महादेव मंदिर में श्रीराम जन्मभूमि अयोध्याधाम में राम मंदिर की पुनः स्थापना के उपलक्ष्य में चल रही श्रीराम कथा को विश्राम दिया गया। जानकारी देते हुए आयोजन समिति सदस्य अंकुश गुप्ता एवं विनीत गर्ग ने बताया कि मंगलवार सुबह श्रीराम कथा में आयोजन समिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा बारना, पंडित राजेश मौदगिल, सचिन गुप्ता, जतिन गुप्ता और अभिषेक गुप्ता ने कथाव्यास को तिलक लगाकर व्यासपीठ की पूजा की।प्रातःकालीन प्रथम सत्र में श्री राम कथा, मध्याह्नकालीन दूसरे सत्र में श्रीराम अखंड जाप और सांयकालीन तीसरे सत्र में महाआरती का आयोजन किया गया। सभी अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कथा विश्राम दिवस पर करुणदास महाराज ने आज के दौर में रामायण की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता-अखंडता के लिए रामायण का अनुसरण अति आवश्यक है। आज रामायण पढ़ने के साथ साथ उसकी शिक्षाओं पर भी चलने की ज़रूरत है, तभी भारत में रामराज्य का स्वप्न साकार होगा। श्री राम कथा के पश्चात भारत में एकता व अखंडता स्थापित करने हेतु श्रीराम नाम का जाप किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने संकल्प लिया कि वे इस राम नाम की माला को रुकने नहीं देंगे। संध्याकालीन वेला में जगतगुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट हरिओम महाराज के सान्निध्य में महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें श्री राम कथा आयोजन के सभी सदस्यों सहित श्री जय मां अंबे सेवा समिति से मनोज गुप्ता, चंद्रभान कौशिक व ओमपाल बंसल, रमेश शास्त्री, पुषपेंद्र शर्मा और हरीश कुमार आदि यजमान शामिल हुए। कथा में जय श्री राम और हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्री राम आरती में श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति के महासचिव रमेश शर्मा, सतपाल शर्मा ग्योंग, कपिल गुप्ता, राकेश मौदगिल, प्रेम मदान, विजय कुमार मित्तल, भारत भूषण सिंगला, गोपाल शर्मा, राहुल तंवर एडवोकेट, अशोक गर्ग, राकेश गर्ग, रमेश अरोड़ा और जरनैल सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
-बॉक्स
अरणि मंथन की अग्नि से आरंभ हुआ श्री राम यज्ञ, आज पूर्णाहुती व भंडारा
-जय मां दुर्गा जय श्री महाकाल ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित राजेश मौदगिल ने बताया कि कालेश्वर महादेव मंदिर थानेसर के नज़दीक स्थित मां बाला सुंदरी यज्ञशाला मंदिर में बुधवार सुबह से 11 ब्रह्मणों द्वारा अरणि मंथन से अग्नि प्रज्ज्वलित करके अखंड श्री राम यज्ञ आरंभ हुआ। इस श्री राम यज्ञ की पुर्णाहुती और विशाल भंडारा इसी स्थान पर आज वीरवार दोपहर 12 बजे तक होगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *