जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा माहौल, 200 वर्ष प्राचीन जम्मू रियासत के राजा हरि सिंह द्वारा निर्मित रघुनाथ श्री राम मंदिर में राज्य मंत्री ने चलाया स्वच्छता अभियान
पिहोवा 21 जनवरी अयोध्या में भगवान श्रीराम के विराजमान होने से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में शुरू किए गए मंदिर तीर्थ क्षेत्र स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत राज्य मंत्री संदीप सिंह ने भगवान श्रीराम मंदिर में साफ सफाई की। इस दौरान राज्य मंत्री ने मंदिर में भगवान राम की पूजा अर्चना करते हुए गौ सेवा कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। गौ माता को चार डालकर राज्य मंत्री ने धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
राज्य मंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर रियासत के राजा हरि सिंह व गुलाब सिंह के परिवार द्वारा लगभग 200 वर्ष पूर्व रघुनाथ श्री राम मंदिर का निर्माण यहां करवाया गया था। जो आज भी प्राचीन विरासत के रूप में यहां संरक्षित है। पुरोहित परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी इस मंदिर की सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मंदिर तीर्थ क्षेत्र स्वच्छता अभियान अभिनंदनीय है। ऐसे अभियान लगातार जारी रहने चाहिएं। स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है। इससे पूर्व उन्होंने गांव बाखली कलां में श्रद्धालुओं की ओर से निकल गई शोभायात्रा में हिस्सा लिया। राज्य मंत्री ने इस्माईलाबाद में राम भक्तों की ओर से निकाली गई शोभायात्रा की अगुवाई की। सोमवार को अयोध्या के कार्यक्रम को सभी कार्यकर्ता एक स्थान पर एकत्रित होकर लाइव देखेंगे। यह देश के इतिहास का सबसे बड़ा भव्य कार्यक्रम होगा। 500 वर्षों से करोड़ों लोग जिस पल की प्रतीक्षा कर रहे थे। उसे देखने का अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदान किया है। भगवान श्रीराम मंदिर का स्वप्न देखते-देखते इस देश की कई पीढिय़ां अपना जीवन खपा गई। ऐसे में सब का दायित्व बनता है कि दीपावली से भी भव्य तरीके से इस पल को मनाएं।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को जगह-जगह भंडारे और शोभा यात्राओं के लिए भी प्रेरित किया गया है। इस मौके पर उनके साथ नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, मंडल अध्यक्ष राकेश पुरोहित, बाखली मंडल के अध्यक्ष साधू सिंह, लवप्रीत खैहरा, अमरजीत औलख मांगना, वरुण अत्री, राजेंद्र दंदयान, बलजीत सरपंच बाखली, अजय ढींगरा, इस्माइलाबाद मंडल प्रधान चिरंजीवी गर्ग, राहुल कंसल,हरदेव हांडा, अश्वनी शर्मा, पुनीत बंसल, डिंपल शर्मा सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *