अयोध्या में 22 जनवरी को पूरे देश में होगा दीपावली जैसा महोत्सव, प्रदेश से 8-9 फरवरी को अयोध्या के लिए चलेंगी विशेष ट्रेन, अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करेंगे अधिकारी

कुरुक्षेत्र 21 जनवरी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के विराजमान होने से देश और दुनिया के करोड़ों लोगों के मन की बात पूरी होगी। इस दिन का इंतजार पिछले 500 सालों से किया जा रहा था। इस इंतजार की घडिय़ां 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के घर पहुंचने पर पूरी हो जाएंगी। इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र है। उनके प्रयासों से ही करोड़ों लोगों की मनोकामना पूर्ण हो पाई है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को हरियाणा कला परिषद के परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा कला परिषद के सभागार में नगर निगम पार्षद एवं नगर परिषद चेयरमैन के प्रशिक्षण शिविर का दीपशिखा प्रज्वलित करके शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के सभी नागरिकों को भगवान श्री राम के घर आने की पूर्व संध्या पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या राम जन्मभूमि पर बनाए गए भव्य मंदिर में भगवान श्रीराम की घर वापसी होगी। इस दिन प्रभु के घर में विराजमान होने से करोड़ों लोग दीपावली जैसा उत्सव मनाएगे। इस पावन पर्व को लेकर करोड़ों लोगों के जेहन में उत्साह और उमंग साफ देखा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या जाने के लिए सभी की ड्यूटियां और दिन निर्धारित किया गया है। इस कड़ी के तहत 8 व 9 फरवरी को हरियाणा का दिन तय किया गया है। इस दिन अयोध्या के लिए एक विशेष ट्रेन चलेंगी। इस ट्रेन के माध्यम से हरियाणा के लोग भगवान श्रीराम के दर्शन कर सकेंगे। इस पावन पर्व को लेकर पूरे प्रदेश में 22 जनवरी को हर गांव और शहर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियां लोगों ने की हुई है। उन्होंने बैठक में शहरी क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की और अधूरे पड़े विकास कार्यों को तेज गति के साथ पूरा करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। इन विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि के अंदर पूरा करने और विकास कार्यों की निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखने के निर्देश भी दिए है। इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, विधायक सुभाष सुधा, राई विधायक एवं प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि बतान, करनाल नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा उपाध्यक्ष महेश पार्चा, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, हरियाणा घुमंतू जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीता रामपाल, भाजपा नेता रविंद्र सांगवान सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *