धर्म नगरी कुरुक्षेत्र रंगी भगवान श्री राम के रंग में, थानेसर विधानसभा क्षेत्र में विधायक सुभाष सुधा द्वारा निकाली गई भव्य और यादगार श्रीराम शोभा यात्रा, श्री राम शोभा यात्रा का जगह-जगह किया गया स्वागत, श्रीराम के नारों से गुंजायनमान हुई धर्मनगरी

कुरुक्षेत्र 20 जनवरी …जय श्री राम…जय श्री राम के गुंजायनमान नारों से धर्मक्षेत्र कुरुक्ष्ेात्र श्रीराम के रंग में रंग गया।  यह उदघोष धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की हर गली व माहौल्ले में सुने जा रहे है। आज धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पूरी फिजा भगवान श्रीराम के रंग में रंग गई है। इस फिजा को श्रीराम में रंगने का काम विधायक सुभाष सुधा द्वारा निकाली गई भव्य एवं यादगार श्रीराम शोभा यात्रा ने किया। इस शोभा यात्रा में शहर के हजारों नागरिकों ने शिरकत की और दर्जनों जगह श्रीराम शोभा यात्रा का भव्य और जोरदार स्वागत किया गया।
अयोध्या में 500 सालों के बाद 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से श्रीराम लला की श्रीराम मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठïा की जाएगी। इस पावन पर्व को लेकर ही थानेसर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को विधायक सुभाष सुधा की तरफ से सेक्टर 17 से श्रीराम शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस श्रीराम शोभा यात्रा का शुभारंभ करने के लिए जैसे ही विधायक सुभाष सुधा सेक्टर 17 में पहुंचे तो हजारों लोगों ने जय श्रीराम, जय श्रीराम के उदघोष से पूरा वातावरण श्रीराम की भक्ति रस से सराभोर कर दिया। यहां पर सबसे पहले श्री भद्रकाली मंदिर के पीठाधीश्वर सतपाल शर्मा महाराज ने विधायक सुभाष सुधा को तिलक किया और मंत्रोच्चारण के बीच सभी को श्रीराम के नाम से अंकित अंग वस्त्र का धारण करवाया।
विधायक सुभाष सुधा ने कुरुक्ष्ेात्रवासियों को श्रीराम लला के फिर से अयोध्या में स्थापित होने की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से और अदालत के निर्णय से भगवान श्रीराम की मूर्ति को फिर से अयोध्या में श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को स्थापित किया जा रहा है। यह पावन अवसर 500 सालों के बाद नसीब हुआ है इसलिए 22 जनवरी को पूरे देश में लोग श्रीराम लला के विराजमान होने की खुशी में महा दिपावली उत्सव मनाएंगे। इस पावन पर्व पर थानेसर के सभी मंदिरों, सामाजिक संस्थानों के साथ-साथ हर घर में जोश, उमंग और खुशी का माहौल होगा। सभी से अपील की गई है कि प्रत्येक नागरिक अपने-अपने घर में 5-5दीपक जरूर जलाएं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पूरे हरियाणा प्रदेश का माहौल श्रीराम के रंग में रंग गया है। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार हर गांव हर वार्ड में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
विधायक सुभाष सुधा ने श्रीराम शोभा यात्रा का शुभारंभ किया और स्वयं श्रीराम के उदघोष से इस यात्रा को आगे बढ़ाया, यह श्रीराम शोभा यात्रा निरंकारी भवन, पुराना बस स्टैंड, रोटरी चौंक, पुराना बाजार, नया बाजार, छोटा बाजार तथा सभी बाजारों से होता हुआ महाराणा प्रताप चौंक, बिरला मंदिर और फिर दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर जाकर श्रीराम शोभा यात्रा सम्पन्न हुई। इस दौरान इस शोभा यात्रा का शहर की सभी लगभग धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने स्वागत किया। इस शोभा यात्रा की अगुवाई भव्य रथों में बैठे संतजनों ने की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य साहिल सुधा, कथावाचक राजेन्द्र प्रसाद, नगरपरिषद की निर्वतमान अध्यक्षा उमा सुधा, देवीदयाल शरमा, सुरेश सैणी कुक्कु, मंडल प्रधान हरिश अरोड़ा, रमेश सैनी, मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, डा ऋषि पाल मथाना, अशोक रोशा, कैप्टन कर्मजीत सिंह, डा एम के मौदगिल, राममेहर शास्त्री, दीपक सिडाना, मनिंदर छिंदा, कवि बजाज, जय नारायण शर्मा, श्याम सुंदर तिवारी, प्रदीप झांब, फतेहचंद गांधी, अशोक, सत्य प्रकाश, चाँद आहुजा, राधे श्याम वधवा, दरबारा सिंह, गुरदयाल काजल, अनिल सैनी, दुष्यंत बख्शी, मलकीत सिंह, राम राज कौशिक, दिलावर कौशिक, सतीश राणा, मनोज गोयल, अजय मदान, यशपाल नारंग, राजू सेठी आदि उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *