धार्मिक दीवान में श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी ने किया कीर्तन
हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने गुरुद्वारा साहिब में नवाया शीश
कुरुक्षेत्र, १७ जनवरी
साहिब-ए-कमाल श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाश उत्सव धर्मनगरी के गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में श्रद्धाभाव से मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक दीवान सजाया गया, जिसमें भारी तदाद में संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाया और गुरु चरणों में अरदास की। इस दौरान हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह, हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की कार्यकारिणी समिति मैंबर बीबी रविंदर कौर अजराना, हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के स्पोकसमैन कवलजीत सिंह अजराना, उप सचिव अमरिंदर सिंह, तजिंदर सिंह मक्कड़, नरेंद्र सिंह गिल, मैनेजर जज सिंह, गुरुद्वारा निरीक्षक युद्धवीर सिंह, सुखविंदर सिंह, मनजीत सिंह, कुलदीप सिंह, विक्रम सिंह सहित भारी तदाद में संगत ने माथा टेका। यहां पहुंचने पर बीबी रविंदर कौर, कवलजीत सिंह अजराना ने खेल मंत्री संदीप सिंह को सिरोपा व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इससे पहले गुरुद्वारा साहिब में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग पाए गए, जिसके बाद दीवान सजाया गया। धार्मिक दीवान में श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर से हजूरी रागी भाई सतिंदर पाल सिंह व भाई जगरूप सिंह ने शबद कीर्तन किया। इसके अलावा भाई लखविंदर सिंह पारस के ढाडी जत्थे ने संगत को गुरु इतिहास से जोड़ा, जबकि ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब पातशाही आठवीं अंबाला से हजूरी रागी भाई परमवीर सिंह भी शबद कीर्तन किया। इसी दिन गुरुद्वारा साहिब पातशाही सातवीं में अमृत संचार कार्यक्रम भी कराया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *