अम्बाला, 17 जनवरी
अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में 50 वंदे भारत ट्रेनों के संचालन के साथ-साथ कईं नेशनल हाईवे बनाये गये हैं। विदेशों में भारतीयों का गौरव और सम्मान बढ़ा है। विधायक आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत डडियाना, लोहगढ़, माणकपुर व डंगडेरी के संयुक्त कार्यक्रम तथा मनमोहन नगर में वार्ड नम्बर 2 व 5 के लिये आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे थे और यह अभिव्यक्ति उन्होंने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहीं।
विधायक असीम गोयल ने इस मौके पर उपस्थित सभी को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलवाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गांरटी वाली गाड़ी एक संकल्प के साथ पूरे देश में निकली जा रही हैं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, उस संकल्प को पूरा करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पूर्ण आहुति डालनी होगी, तभी हम इस संकल्प को पूरा करने में सफल होगें। मोदी की गांरटी वाली गाडी आमजन के लिए खुशहाली लेकर आई हैं।
विधायक कहा कि  इस भूमंडल पर तीन तरह के राष्ट्र हैं, जिनमें एक अविकसित राष्ट्र है, जिसमें किसी प्रकार का कोई काम नही हुआ है, दूसरा विकासशील देख जैसे हमारा भारत देश है, जो निरंतर विकास कर रहा है और तीसरा विकसित देश हैं, जिनमें सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं, ऐसे 37 देश हैं। हमें उन 37 देशों की श्रेणी में शामिल होने के लिये संकल्प लेकर अपने राष्ट्र को 38वां विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच है कि सरकार के संकल्प लेने मात्र से कुछ नहीं होगा, जब तक प्रत्येक भारत वासी चाहे वह गांव, शहर, ढानी में रहता है, हर यूवा बिजनसमेन, किसान, मजदूर जब तक संकल्प नहीं लेगा कि मैंने भारत को आगे बढ़ाना हैं, तब तक यह संकल्प पूरा नहीं होगा। आज जो मोदी जी की गांरटी वाली गाड़ी यहां आई है, यह गाड़ी भारत के पौने तीन लाख गांवों के साथ-साथ शहरों में भी जा रही है। आपने साढे 9 साल पहले मोदी जी को एक नया भारत बनाने के विश्वास के साथ देश की बागडोर संभाली थी, इन साढे 9 सालों में भारत कितना आगे बढ़ा हैं, वो इस गाड़ी के माध्यम से दर्शाया जा रहा हैं। संकल्प से सिद्धि की ओर भारत अग्रसर हैं।
उन्होंने कहा कि आज भारत मदद लेने वाला देश नहीं बल्कि मदद करने वाला देश बन चुका हैं। कोरोना काल में जहां विकसित राष्ट्र अन्य देशों की मदद करने से पीछे हट गए थे, वहीं मोदी जी ने न्यू पपुआ गिनी देश के दो करोड़ लोगों के लिए 4 करोड़ वैक्सिन उपलब्ध करवाई। वहंी यूके्रन, रशीया जैसे देशों की लड़ाई मोदी जी के हस्तक्षेप से रूक जाती हैं और हमारे देश के बच्चे अपने हाथ में भारतीय झंडा लेकर सुरक्षित भारत वापिस आ जाते हैं। इसके साथ-साथ आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री आज मोदी जी को द बोस कहकर बुलाते हैं, ये हमारे देश के लिए गर्व की बात हैं। आज लोगों को मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को पीएम आवास योजना के तहत घर उपलब्ध करवाए जा रहें हैं। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 5 लाख तक का ईलाज फ्री हो रहा हैं। उज्जवला योजना के तहत मुफत में गैस सिलेंडर व गैस चुल्हा दिया जा रहा हैं।
इस मौके पर विधायक ने यह भी कहा कि डडियाना में पहले आयुष्मान योजना के तहत 400 आयुष्मान कार्ड बने हैं और आज आयोजित कार्यक्रम में 20 आयुष्मान कार्ड और बने हैं यानि 420 आयुष्मान कार्ड यहां बने है इसका मतलब है कि 21 करोड़ रूपए से ज्यादा की स्वास्थ्य की गांरटी मोदी जी ने आपके गांव के लोगों को दी हैं। इसी प्रकार हरियाणा में मनोहर लाल ने भी हरियाणा में 2 करोड़ 70 लाख लोगों को अपना परिवार मानते हुए उनकी सुरक्षा और उन्हें सुविधाएं देने का काम किया हैं, चाहे वह सुविधाएं परिवार पहचान पत्र के माध्यम से हो, चाहे चिरायु कार्ड के माध्यम से हो। इसके साथ-साथ आज आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने अपनी जो भी समस्याएं रखी हैं उनका भी बेहतर समन्वय के साथ निपटान किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत विधायक ने सम्बन्धित लाभार्थियों को मौके पर ही प्रमाण पत्र वितरित किए। विधायक ने इस मौके पर जनसंवाद के तहत लोगों की समस्याओं भी सुनी और कहा कि सभी समस्याओं का बेहतर समन्वय के साथ निपटान किया जाएगा।
इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार, केन्द्र से आई नोडल अधिकारी जितेन्द्र अहलावत, रितेश गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, पूर्व मेयर रमेश मल, सुंदर ढींगरा, पार्षद हितेष जैन, पार्षद सुरेश सहोता, संजीव गोयल टोनी, अर्पित गोयल, ध्रुव त्रिखा, आर्यन बतरा, गुरविन्द्र माणकपुर, अनिल गुप्ता, दिनेश लदाणा, दविन्द्र, यशपाल, रविन्द्र गुप्ता व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।
बॉक्स:- विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्डों व गांवों में भी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 18 जनवरी को हाउसिंग बोर्ड कालोनी कम्यूनिटी सेंटर नारायणगढ़ रोड़, घेल रोड़ स्थित जीआरएसडी स्कूल, नाहन हाउस स्थित वाल्मिकी मंदिर में, 19 जनवरी को सेक्टर 10 स्थित हुडा ग्रांउड कर्ण पैलेस के नजदीक, प्रेम नगर स्थित सामुदायिक भवन, जंडली स्थित राजकीय स्कूल, 20 जनवरी को दुर्गा नगर स्थित सामुदायिक भवन, रणजीत नगर स्थित हंस पार्टी हाल में, 22 जनवरी को कौलां स्थित राजकीय स्कूल, 24 जनवरी को घेल कलां स्थित राजकीय स्कूल, धूलकोट स्थित राजकीय स्कूल, सौंडा स्थित राजकीय स्कूल, 25 जनवरी को जड़ौत रोड स्थित राजकीय स्कूल व सिंघावाल स्थित सामुदायिक भवन में कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *