नई दिल्ली, 13 जनवरी :
ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का बहुत ही श्रद्धापूर्वक समापन अग्रसेन भवन पश्चिम विहार नई दिल्ली में किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक और संचालक त्यागमूर्ति चिरंजी पुरी जी महाराज की अध्यक्षता में आचार्य भरत महाराज ने श्रीमद् भागवत गीता का बहुत ही सुंदर गुणगान किया। कथा समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष राजेश गोयल ने की और वी. एस. पी. के. स्कूल के चेयरमैन एस. के. गुप्ता मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से इंद्रेश कुमार व इस संस्था के चेयरमैन और राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने विशेष रूप से उपस्थित हुए।
सात दिन चली कथा में शक्तिपीठ श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर कुरुक्षेत्र के पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा, श्री अखंड गीतापीठ शाश्वत सेवा आश्रम ट्रस्ट कुरुक्षेत्र के संस्थापक डॉ स्वामी शाश्वतानंद गिरि, गीता ज्ञान संस्थानम कुरुक्षेत्र से महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, अक्षरधाम मंदिर दिल्ली के मुख्य व्यवस्थापक मुनि वत्सल दास, बाबा मस्तनाथ स्थल बोहर रोहतक के संस्थापक महंत बालक नाथ इत्यादि अनेक संत पहुंचे। सात दिन तक चली इस भागवद् कथा में व्यासपीठ से आचार्य भरत जी महाराज ने कृष्ण कथा और कृष्ण लीलाओं का वर्णन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से कृष्ण जन्म के दिन की कथा में ना केवल श्रद्धालुगण झूम के नाचे, अपितु आश्रम के संस्थापक 94 वर्षीय त्यागमूर्ति श्री चिरंजीपुरी जी महाराज स्वयं को नाचने से रोक नहीं पाए। संस्था के अन्य पदाधिकारों में डा. वीरेंद्र गर्ग, हरिमोहन गर्ग, सुभाष बिंदल, सतीश अग्रवाल, देशराज सिंगला,  हिमांशु अग्रवाल, डा. जय भगवान सिंगला, सुरेंद्र वशिष्ठ इत्यादि भी मौजूद रहे।
फोटो परिचय : कथा के अवसर पर मौजूद।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *