भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद नायब सिंह व विधायक सुभाष सुधा ने प्रदेश वासियों को दी लोहड़ी पर्व व मकर संक्रांति की शुभकामनाएं, विधायक सुभाष सुधा ने थानेसर विधानसभा लोगों के लिए आयोजित किया लोहड़ी कार्यक्रम, हरियाणा कला परिषद के हरियाणवी और पंजाबी लोक कलाकारों ने बांधा शमां, थीम पार्क में लोहड़ी पर्व पर हजारों लोगों ने की शिरकत, सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने लोहड़ी की अग्नि में डाली आहुती
कुरुक्षेत्र 13 जनवरी हरियाणवी व पंजाबी लोक गीतों व वाद्य यंत्रों ने थीम पार्क के लोहड़ी पर्व को ऐतिहासिक व यादगार बनाने का काम किया। इस लोहड़ी पर्व को विधायक सुभाष सुधा ने थानेसर विधानसभा के लोगों के लिए आयोजित किया। इस लोहड़ी कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया और हरियाणवी और पंजाबी धुनों ने सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा के साथ-साथ आम नागरिकों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। इस पर्व की परंपरा को निभाते हुए प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने लोहड़ी पर्व की पूजा-अर्चना की और मंत्रौच्चारण के बीच लोहड़ी की अग्नि में आहुती डाली। इस लोहड़ी पर्व पर हरियाणा कला परिषद के बेहतरीन कलाकार महाबीर गुड्डïु के साथ-साथ कच्ची घोड़ी व पंजाबी लोक गीतों ने शमां बांधने का काम किया।
विधायक सुभाष सुधा ने थीम पार्क में लोहड़ी पर्व को लेकर एक भव्य और शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम को परपंरा अनुसार मनाने के लिए विधायक सुभाष सुधा की तरफ से भव्य पांडाल और अन्य व्यवस्थाओं के प्रबंध किए गए। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिरकत की और उन्होंने प्रदेशवासियों को नव वर्ष, लोहड़ी पर्व और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में नई खुशियां और उमंग लेकर आए। इससे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, नप की निवर्तमान अध्यक्षा उमा सुधा, जिला परिषद की अध्यक्षा कंवलजीत कौर, उपाध्यक्ष डीपी चौधरी, भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, कुलपति डा. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव डा. संजीव शर्मा, भाजपा युवा प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी सहित अन्य भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समाज की बुराई को खत्म करने के लिए लोहड़ी की पवित्र अग्नि में आहुती भी डाली।
सांसद नायब सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व उत्तर भारत विशेषत पंजाब में लोहड़ी का त्यौहार मनाया जाता है। इसके साथ-साथ पूरे भारत में किसी न किसी नाम से मकर संक्रांति के दिन या उससे आस-पास विभिन्न प्रदेशों में कोई न कोई त्यौहार मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन तमिल हिंदू पोंगल का त्यौहार मनाते है। इस प्रकार लगभग पूर्ण भारत में यह विविध रूपों में मनाया जाता है। मकर संक्रांति की पूर्व संध्या को पंजाब, हरियाणा व पड़ोसी राज्यों में बड़ी धूम-धाम से लोहड़ी का त्यौहार मनाया जाता है।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि पंजाबियों के लिए लोहड़ी खास महत्व रखती है । लोहड़ी से कुछ दिन पहले से ही छोटे बच्चे लोहड़ी के गीत गाकर लोहड़ी हेतु लकडिय़ां, मेवे, रेवडियां, मूंगफली इक_ा करने लग जाते है। लोहड़ी की संध्या को आग जलाई जाती है। लोग अग्नि के चारो ओर चक्कर काटते हुए नाचते-गाते हैं व आग मे रेवड़ी, मूंगफली, खील, मक्की के दानों की आहुति देते हैं। आग के चारो ओर बैठकर लोग आग सेंकते है व रेवड़ी, खील, गज्जक, मक्का खाने का आनंद लेते हैं। जिस घर में नई शादी हुई हो या बच्चा हुआ हो उन्हें विशेष तौर पर बधाई दी जाती है। लोहड़ी का पर्व नई खुशियों को मनाने का पर्व है।
इस कार्यक्रम के मंच का संचालन नरेश सागवाल व शिव कुमार ने किया। इस मौके पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना, धर्मबीर डागर, समाज सेवी प्रदीप झांब, सुरेश सैनी कुक्कू, रेणू खुंगर, भाजपा नेता मंदीप सिंह विर्क, फतेहचंद गांधी, सुरेंद्र सैनी, मोहन लाल अरोड़ा, गुरनाम सैनी, हरमेश सिंह सैनी, परमजीत कौर कश्यप, रामपाल पाली, मुख्यत्यार सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *