टीबी बचाव को लेकर रेडक्रॉस आमजन को कर रहा जागरूक, रेडक्रास सोसायटी द्वारा सुंदरपुर झुग्गी-बस्तियों में मजदूरों को टीबी बचाव के प्रति किया जागरूक

कुरुक्षेत्र 10 जनवरी उपायुक्त एवं जिला रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन शांतनु शर्मा के निर्देशानुसार रेडक्रास की ओर से झुग्गी-बस्तियों में श्रमिकों को टीबी के प्रति जागरूक किया। टीबी कोऑर्डिनेटर अंजलि की अगुवाई में श्रमिकों को क्षय रोग के प्रति बचाव और नियमित रूप से दवाई व चेकअप को लेकर जानकारी दी। इसके साथ ही टीबी हारेगा-देश जीतेगा संदेश को भी आमजन तक पहुंचाया।
जिला रेडक्रास सचिव डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि जागरूकता और साझे प्रयास से ही हरियाणा को टीबी मुक्त होगा। रेडक्रास की ओर से टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए नियमित रूप से श्रमिकों, स्लम बस्तियों और गांवों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हरियाणा रेडक्रास सोसायटी के राज्य महासचिव डॉ. मुकेश अग्रवाल के निर्देशानुसार टीबी उन्मूलन अभियान के तहत रेडक्रास व स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से स्क्रीनिंग कैंप भी लगाए जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश भर में वर्ष 2025 तक टीबी समाप्त करने का लक्ष्य रखा है।
रेडक्रास टीबी कोऑर्डिनेटर अंजलि ने बताया कि रेडक्रास की ओर से ड्रॉप आउट क्षय रोगियों का इलाज शुरू करने के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों को पौष्टिक आहार किट भी वितरित की जा रही हैं। टीबी उन्मूलन अभियान में सामाजिक संस्थाएं और ग्राम पंचायतें सहयोग कर रही हैं। रेडक्रॉस वालंटियर की ओर से गांवों में भी आमजन को जागरूक किया जा रहा है और बचाव सामग्री भी वितरित की जा रही हैं। सरकार की ओर से टीबी जागरूकता को लेकर जो कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं, उनमें भी रेडक्रास सोसायटी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। इस अवसर पर वालंटियर राहुल व जोगेंद्र मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *