अम्बाला, 9 जनवरी
विकसित भारत संकल्प जन संवाद यात्रा मंगलवार को अम्बाला प्रथम ब्लॉक के तहत गांव फड़ौली,  कोटकछुआ कलां, मिर्जापुर-धुराली व औजलां पहुंची। यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजबीर बराड़ा ने उपस्थित सभी को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ भी दिलवाई।
पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजबीर बराड़ा ने इस मौकेे  पर उपस्थित ग्रामीणों व अन्य को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है। हर वर्ग के लिये योजनाएं क्रियान्वित की गई हैं। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, यही यात्रा को निकाले जाने का उद्देश्य है और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस सपने एवं संकल्प को हमें मिलकर पूरा करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकसित भारत संकल्प जन संवाद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा को लेकर सभी में उत्साह व जोश है। देश व प्रदेश में जनहित के लिए जो भी कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं उन योजनाओं का लाभ अंतिम छोर में बैठे योग्य व्यक्ति को मिले इसके लिए सरकार कृत संकल्प है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में हर वर्ग के उत्थान के लिए निरन्तर कार्य किए जा रहें हैं। यात्रा को निकाले जाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि जो व्यक्ति जिस योजना के तहत पात्र हैं, यदि किसी कारणवश उसे योजना का लाभ नहीं मिला है तो उसे योजना का लाभ दिलवाना हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा जो योजनाएं क्रियान्वित की गई है उस बारे आम जन को भी जागरूक करना हैं।
इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने धारा 370 को तोडक़र भारत को एक करने का काम किया है। अब पूरे देश में एक झंडा व एक संविधान है। जम्मू-कश्मीर में भी अमन व शांति का माहौल है। भारतीय जनता पार्टी जनहित की सरकार है और सभी वर्गों के हितों के लिये कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में भ्रष्टाचार व घोटालों का बोलबाला था, सभी इससे परिचित हैं। वर्तमान सरकार गरीबों व जरूरतमंद लोगों की सरकार है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज हो रहा है। चिरायु कार्ड के माध्यम से भी यह सुविधा दी जा रही है। पूर्व की सरकारों में जहां का मुख्यमंत्री होता था, वहीं का विकास होता था लेकिन अब हरियाणा की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य हो रहे हैं। मैरिट के आधार पर योग्य युवाओं को नौकरियां मिल रही हैं। किसानों के लिये भी अनेक योजनाएं क्रियान्वित की गई हैं।
इस मौके पर साहब सिंह मोहड़ी, काका सिंह मोहड़ा, शिव कुमार धन्यौड़ा, अनूप मोहड़ा, बलकार, धनराज दुखेड़ी, सरपंच फड़ौली नायब सिंह, सरपंच धुराली सुषमा देवी, सरपंच कोट कछुआ कलां दीपक नागपाल, सरपंच औजलां अमनदीप कौर, गुरमेल सिंह नम्बरदार के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *