कुरुक्षेत्र, 7 जनवरी :
पंजाबी एकता परिषद द्वारा पारस्परिक सौहार्द के पावन पर्व लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के उपलक्ष में पारिवारिक मिलन समारोह आनंदोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पंजाबी समाज के हजारों लोगों ने शिरकत की। पिपली रोड स्थित स्टर्लिंग रिजॉर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती, जींद के विधायक कृष्ण मिड्डा, सीएम के करनाल ओएसडी संजय बठला, पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा नेत्री रोजी मलिक आनंद, कुरूक्षेत्र विश्विद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, रोटरी गवर्नर अरुण मोंगिया, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के सुपुत्र हिमांशु अरोड़ा आदि ने विशेष रूप से शिरकत की।
पंजाबी एकता परिषद के प्रधान जितेंद्र ढींगरा ने बताया कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने लोहड़ी और मकर सक्रांति पर्व की सभी को शुभकामनाएं और अपना आशीर्वाद देते हुए लोहड़ी प्रज्जवलित की। उन्होंने अपने आशीर्वचन में कहा कि हमारे पर्व हमें पारस्परिक सौहार्द और मिलन का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि अपने परंपरागत पर्व और त्योहारों को हम सबको मिलकर मनाना चाहिए।
कार्यक्रम में हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक विभाग के कलाकारों में प्रसिद्ध गायक शमिंदर शम्मी के  नेतृत्व में एक से बढ़कर एक लोक गीतों से लोहड़ी और मकर सक्रांति की सभी को बधाई देते हुए सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से आरंभ होकर शाम 4 बजे तक जारी रहा।
कार्यक्रम में पंजाबी एकता परिषद के संरक्षक मदन मोहन छाबड़ा, डॉक्टर एसी नागपाल, कुलवंत राय छाबड़ा, सुरिंदर ढींगरा, डॉक्टर डीके ललित, हरविंदर सिंह बिंदु, उपाध्यक्ष आनंद बजाज, धीरज गुलाटी, फतेह चंद गांधी, डॉक्टर हिमांशु आनंद, महासचिव डॉक्टर संदीप छाबड़ा, कोषाध्यक्ष अशोक अरोड़ा सहित सभी पदाधिकारियों ने अपनी ड्यूटी बाखूबी निभाई। कार्यक्रम में समाज के 1500 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण बजाज, सुरिंदर सुधा, प्रतीक सुधा, डॉ. विवेक चावला, डॉ. नरेंद्र परुथी, डॉ. एसएस अरोड़ा, डॉ. भोला, डॉ. सेठी, डॉ. मनीष मदान, डॉ. रमन अनेजा, डॉ. अर्पित तनेजा, डॉ. झांब, डॉ. विवेक ललित, अजय बजाज, विहिप के प्रचार सचिव राजेश अरोड़ा, भाजपा के थानेसर मंडल अध्यक्ष हरीश अरोड़ा, भाजपा नेता विनीत बजाज, दीपक वर्मा, तेजेंद्र मक्कड़, धीरज छाबड़ा, विवेक कक्कड़, गिन्नी कक्कड़, श्याम आहूजा, प्रशांत पुरी, संजीव जुल्का, संदीप चोपड़ा, राजेश आनंद, मनोज परुथी, जितेंद्र मेहता, कीर्ति खोसला, दिनेश अनेजा, मुलख राज अनेजा, बिट्टू मेहता, विजय ढींगरा, स्वीटी मेहता, नरेंद्र ढींगरा, परवीन नागपाल, परमिंदर मक्कड़, नोनी सिंह, अमरजीत कालड़ा, विजय बजाज, गगन चोपड़ा, संदीप कोहली, राधेश्याम वधवा, डॉ. प्रहलाद खंडूजा, प्रो. बृजेश साहनी, डॉ. राकेश पाहवा, डॉ. दीपक बब्बर, सोम सचदेवा सहित समाज के असंख्य अन्य गणमान्य लोग परिवार सहित शामिल हुए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *