गांव किरमच में दर्जनों स्थानों पर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा का जोरदार स्वागत
कुरुक्षेत्र, 6 जनवरी। हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा है कि घमंड से भरी हरियाणा प्रदेश की गठबंधन सरकार को प्रदेश की जनता अबकि बार बाहर का रास्ता दिखाएगी। इस सरकार से हर वर्ग परेशान हो गया है। अब जनता ने मन बना लिया है कि हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी। वे शनिवार को गांव किरमच में 20 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे। गांव में पहुंचने पर पूर्व मँत्री अशोक अरोड़ा का ग्रामीणों ने जगह-जगह फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
पूर्व मंत्री ने ग्रामीणों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सभी के लिए मंगल कामना की। गठबंधन सरकार पर वार करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि आज प्रदेश में युवाओं के पास रोजगार नही है। महंगाई की मार लगातार गरीबों पर पड़ रही है। घर की रसोई में प्रयोग होने वाला जो गैस सिलेंडर कांग्रेस सरकार में 400 रूपए का मिलता था आज वही गैस सिलेंडर 1100 रूपए तक पहुंच गया है। पैट्रोल-डीजल के दाम भी दोगुने कर दिए हैं, जिसके चलते हर चीज की दोगुनी से भी ज्यादा कीमत हो गई है। सोची-समझी साजिस के साथ भाजपा सरकार लोगों को लूटने का काम कर रही है। उन्होने कहा कि स्थाई नौकरियां खत्म की जा रही हैं, मुख्यमंत्री स्वयं कहते हैं कि उन्होने कौशल विकास में 95 हजार कच्ची नौकरी दी हैं। लगातार गरीब लोगों के साथ धोखा किया जा रहा है।
कांगे्रस नेता अरोड़ा ने कहा कि लंबे समय तक देश गुलाम रहा और युवा अपने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी झूल गए, अपनी छातियों पर गोलियां खाई तब कहीं जाकर देश आजाद हुआ। उस वक्त भी भाजपा के ये लोग नही चाहते थे कि देश आजाद हो। देश के आजाद होने के बाद अंग्रेज भी कहते थे कि देश कैसे चलेगा? यहां अनाज भी बाहर से मंगवाना पडता था। कांग्रेस ने इस चुनौती को स्वीकार किया और संविधान निर्माण की जिम्मेवारी बाबा साहेब भीम राव अंबेडक़र को सौंपी गई और संविधान में प्रत्येक व्यक्ति को बराबर का दर्जा दिया। सरकार द्वारा सरकारी तंत्र खड़ा किया गया और युवाओं को सरकारी नौकरियां मिलनी शुरु हुई। लेकिन आज देश का दुर्भाग्य है कि मौजूदा सरकार सरकारी विभागों की नौकरियों को खत्म करने का काम कर रही है। एयरपोर्ट समेत अनेकों विभागों का नीजिकरण किया जा रहा है तो कहां से युवाओं को रोजगार मिलेंगें। आज हालात ये हो गए हैं कि युवा वर्ग रोजगार की चाह में विदेशो की ओर रूख कर रहा है और देश से धीरे धीरे युवा विदेशों में जाकर बस रहे हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर फिर से युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी और महंगाई को खत्म किया जाएगा। इस मौके पर किरमच के सरपंच रणबीर सिंह बूरा, जिप सदस्य सुरेश वाल्मिकी, पूर्व जिप सदस्य चंद्रभान वाल्मिकी, सरदार अमरीक सिंह, पंच फौजी बाजीगर, सरदार मंगल सिंह नीलगिरी डेरा, पंच शेरसिंह बुडेड़ा कोठी, स. हरमन सिंह नानकपुरा डेरा, पंच  नवरत्न कश्यप, सुखविंदर कश्यप, पंच रजत वाल्मीकि, संदीप कुमार, मनियार,  सुरेंद्र, कृष्ण प्रजापत, डॉ जैसू, पंच महेंद्र, पंच राजेश, नरेश पाल, माँगे राम पाल, पंच सुखदेव शर्मा, शिवचरण जोगी, पंच रिंकु शर्मा, पंच शिव कुमार प्रजापत व टेकचंद बारना सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
फोटो परिचय
कुरुक्षेत्र। गांव किरमच में पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा का स्वागत करते ग्रामीण।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *