पिपली, 11 दिसंबर: गांव कोलापुर में जिले भर के सफाई कर्मचारियों ने एक बैठक कर समाजसेवी एवं नेता संदीप गर्ग को अपना समर्थन दिया व साथ देने का वायदा किया।
जिला सचिव रिंकू ने कहा कि समाजसेवी संदीप गर्ग पिछले काफ़ी समय से जनहित व समाज हित के कार्य कर रहे हैं। जिसको लेकर उनसे हल्के की जनता जुड़ रही है। उन्होंने कहा कि पिछले काफ़ी दिनों से सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। जिसको लेकर पिछले काफ़ी दिनों से समाजसेवी संदीप गर्ग द्वारा दोपहर का खाना उपलब्ध कर्मचारियों को करवाया जा रहा है। जिसको लेकर पूरे ज¸िले भर के कर्मचारी आभार जता रहे हैं। उसी को लेकर सफाई कर्मचारियों ने समाजसेवी संदीप गर्ग को अपना समर्थन दिया व फूल मालाओं व समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मौक़े पर जयदेव, मीठू, सुल्तान, कप्तान, कर्मवीर, दलबीर, सुभाष, अजमेर, नंदू, शीशपाल आदि मौजूद थे।
11 पीपली 1:गांव कौलापुर में समाजसेवी संदीप गर्ग के साथ सफाई कर्मचारी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *