पिहोवा 10 दिसंबर मंडल अध्यक्ष राकेश पुरोहित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का 100 फीसदी लाभ पहुंचाने की गारंटी लेकर यात्रा पिहोवा के गांव बीबीपुर कलां में पहुंची है। इस यात्रा के दौरान योजनाओं से वंचित लोगों को लाभ दिया जा रहा है। यह एक अनूठी यात्रा है और इस यात्रा के सार्थक परिणाम भी सामने मिलेेंगे।
रविवार को विकसित भारत संकल्प जन संवाद यात्रा में गांव बीबीपुर कलों में पहुंचकर लोगों के साथ जनसंवाद किया और लोगों को सरकार की सभी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस संकल्प यात्रा के तहत सरकार की जनकल्याणकारी व महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मौके पर अधिकारियों के सहयोग से लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। अब हरियाणा में एक लाख 80 हजार रुपये से कम आय वाले परिवार की बेटी को कॉलेजों में मुफ्त शिक्षा दी जाएगी, इसके लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा कर दी है। ऐसे गरीब परिवार जिन के घर में कोई नौकरी नहीं है, उसे 5 अंक अतिरिक्त दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि प्रत्येक परिवार में चूल्हा जले, इसके लिए लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। गरीब लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैंकों से ऋण उपलब्ध करवाकर सरकार स्वरोजगार से जोड़ रही है। ऋण उपलब्ध करवाने के लिए गांरटी सरकार दे रही है और ऋण पर जो ब्याज लगेगा वह भी सरकार देगी।
उन्होंने ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में बताया कि सरकार द्वारा गरीब परिवारों के बच्चों को मान्यता प्राप्त प्राईवेट विद्यालयों में पढऩे के लिए समान प्रदान करने के उद्देश्य से चिराग के नाम से महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है। परिवार पहचान पत्र से जोडक़र पात्र लाभार्थियों को घर बैठे 397 योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है और बुजुर्गों को पेंशन बनवाने के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, उनकी आयु 60 वर्ष पूरी होने पर स्वयं ही पात्र व्यक्ति की पेंशन लगाई जा रही है। इसी प्रकार कौशल रोजगार निगम के माध्यम जिन बीपीएल परिवारों की वार्षिक आमदनी एक लाख 80 हजार रुपये से कम है उन परिवारों उम्मीदवारों को नौकरियों में प्राथमिकता दी जा रही है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *