गुरुद्वारा नाडा साहिब, कपाल मोचन, लाखनमाजरा, रोहतक व कुरुक्षेत्र में होंगे समागम
एचएसजीएमसी की कार्यकारिणी समिति ने अनेक प्रस्ताव पर लगाई स्वीकृति की मोहर
डॉ. राजेश वधवा
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी बड़े स्तर पर श्री गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश उत्सव मनाएगी। प्रदेश के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं नाडा साहिब पंचकूला, ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही पहली कुरुक्षेत्र, गुरुद्वारा साहिब पहली व दसवीं कपाल मोचन, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब रोहतक, गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब अंबाला शहर तथा गुरुद्वारा मंजी साहिब लाखनमाजरा में बड़े स्तर पर समागम करवाया जा रहा है। यह जानकारी हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध व महासचिव रमणीक सिंह मान ने कमेटी के हैड ऑफिस कुरुक्षेत्र में दी। इससे पहले हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की कार्यकारिणी समिति की बैठक प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कनिष्ठ उपप्रधान बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला, महासचिव रमणीक सिंह मान, संयुकत सचिव मोहनजीत सिंह पानीपत, कार्यकारिणी समिति मैंबर विनर सिंह, बीबी रविंदर कौर अजराना, गुरबखश सिंह यमुनानगर शामिल रहे। बैठक में सबसे पहले पिछले दिनों सडक़ दुर्घटना में बाबा वरिंदर सिंह सलपानी वालों तथा उनके चार सेवादारों की अकाल मृत्यु पर उनकी आत्मिक शांति के लिए गुरु चरणों में अरदास की।
जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने बताया कि हरियाणा कमेटी ने श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व की तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। गुरुद्वारा साहिब में बड़े स्तर पर समागम करवाए जाएंगे, जिसके लिए उच्चाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा धर्म प्रचार को सुदृढ़ करने के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके मद्देनजर संस्था द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की सवारी के लिए पालकी साहिब बनवाने के प्रस्ताव को स्वीकृत कर दिया गया है। इसके अलावा अनेक जरुरी प्रस्तावों पर सहमति बनने पर उन पर भी स्वीकृति की मोहर लगाई गई है।

फोटो कैप्शन
२२केकेआर १ : एचएसजीएमसी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध व कार्यकारिणी समिति मैंबर साहिबान बैठक में प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *