कुरुक्षेत्र, 22 नवम्बर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार छात्र हित में दिनांक 16/11/2023 को जारी अधिसूचना के क्रम में सभी यूजी/पीजी पाठ्यक्रमों (सेमेस्टर/वार्षिक परीक्षा) के केवल री-अपीयर/इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट की श्रेणी में छात्रों को मर्सी चांस देने के संबंध में माह दिसंबर, 2023 व जनवरी, 2024 में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म भरने करने की अंतिम तिथि को 24 नवम्बर, 2023 तक बढ़ाने की अधिसूचना जारी की गई है।
इस सम्बंध में अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह जानकारी लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने दी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *