खेल मनुष्य में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता व व्यक्तित्व निर्माण में सहायक : प्रो. शुचिस्मिता

कुरुक्षेत्र, 20 नवंबर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बॉक्सिंग हॉल में सोमवार को कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में  तीन दिवसीय  इंटर कॉलेज पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर शुचिस्मिता शर्मा ने इंटर कॉलेज बॉक्सिंग चैंपियनशिप का शुभारम्भ करते हुए कहा कि खेल मनुष्य के शारीरिक, मानसिक विकास के साथ-साथ बौद्धिक, नेतृत्व क्षमता निर्माण, व्यक्तित्व, समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन, आत्मविश्वास व समूह में कार्य करने की भावना को विकसित करने में सहायक है। उन्होंने कहा कि खेलों से मनुष्य के कार्य करने के तरीकों में गति एवं सक्रियता भी आती है।
प्रो. शुचिस्मिता ने बताया कि बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विभिन्न 27 महाविद्यालयों के 70 लड़के और 50 लड़कियाँ मुक्केबाज़ भाग ले रही है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 6 अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज़ भाग ले रही है जिसमें मुस्कान, नीरू, विंका, प्राची, राज साहिबा शामिल हैं। प्रतियोगिता का समापन 22 नवंबर को होगा।
इस मौके पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बॉक्सिंग कोच राजेश कुमार राजौंद, केयू खेल परिषद के प्रधान डॉ. नितिन सहगल, डॉ. उपेन्द्र, डॉ. सतीश भारद्वाज, डॉ. अमित, डॉ. राजेश फोर, डॉ. यशपाल, वालीबाल कोच राजेश, डॉ. राजेश टूरण व तकनीकी रिंग ऑफिसयल मौजूद रहे।

केयू ने नॉकआउट मुकाबले में जीत से की शुरुआत
केयू बॉक्सिंग हॉल में आयोजित इंटर कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय यूटीडी के अजय कुमार ने 57 किलोग्राम वर्ग में शहीद उधम सिंह कॉलेज मटक माजरी को हराकर नॉकआउट मुकाबले में शानदार शुरुआत की। इसी वर्ग में प्रशांत एसडी कॉलेज पानीपत ने पाईट के आदित्य को तथा शाहिल, स्काईट कॉलेज कुरुक्षेत्र ने आर्य कॉलेज पानीपत के शिवम को हराया। 60 किलोग्राम वर्ग में गुरुनानक खालसा कॉलेज करनाल के साहिल ने आर्य कॉलेज पानीपत के पीयूष को तथा खिलाड़ी वंश गर्वनमेंट कॉलेज इसराना ने जीएमएन कॉलेज अम्बाला के तिलक को हराया।
वहीं 48 किलोग्राम के महिला वर्ग में गवर्नमेंट कॉलेज करनाल की माफी ने द्रोणाचार्या कॉलेज कुरुक्षेत्र की सलोनी को हराया। वहीं 50 किलोग्राम वर्ग में आरकेएसडी कॉलेज कैथल की माफी ने जीएमएन कॉलेज अंबाला कैंट की सृष्टि को मात दी। 54 किलोग्राम वर्ग में जाट कॉलेज कैथल की प्रीति ने गुरुनानक कॉलेज खालसा यमुनानगर की सुशीला को पराजित किया। 60 किलोग्राम में एसए जैन अम्बाला कैंट की प्रीति दहिया ने दिव्या, गुरु नानक खालसा कॉलेज को हराया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *