कुरूक्षेत्र, 31अक्टूबर :
5 नवंबर को शाहबाद की अनाज मंडी में जननायक जनता पार्टी द्वारा कुरूक्षेत्र लोकसभा की रैली का आयोजन होने जा रहा है।  इस रैली को लेकर सर्किट हाउस कुरुक्षेत्र में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी के प्रदेश कार्यालय सचिव एवं रैली के प्रभारी रणधीर सिंह, शाहबाद विधायक रामकरण काला, जेजेपी जिला अध्यक्ष कुलदीप जखवाला, कुलदीप मुल्तानी, मायाराम चंद्रभानपुरा, प्रो. रणधीर चीका, नरेंद्र घराड़सी, डॉ. जसविंदर खैहरा, सुनील राणा, जिला प्रवक्ता राजेश पायलट, जसबीर पंजेता, जोगध्यान,  योगेश शर्मा, दिलबाग गुराया, जगबीर मोहड़ी, गुरलाल वरैच, होशियार किरमच, सीता कश्यप सहित अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
बैठक में 5 नवंबर को होने वाली रैली को लेकर पदाधिकारी में कार्यकर्ताओं की ड्यूटी में लगाई गई। बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए रैली प्रभारी कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, विधायक रामकरण काला ने बताया कि 5 नवंबर को होने वाली इस रैली में हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जननायक जनता पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। इस रैली में विशेष रूप से डॉ. अजय सिंह चौटाला और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भाग लेंगे। उनके साथ पार्टी के सभी विधायक और नेता भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी सभी 10 लोकसभा सीटों पर रैलियां आयोजित कर रही है।
मिशन 2024 में दुष्यंत चौटाला होंगे सीएम
5 नवंबर को होने वाली रैली के प्रभारी एवं पार्टी सचिव रणधीर सिंह ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि मिशन  2024 में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने हेतु पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनता के बीच जी जान से जुटे हुए हैं । सभी पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार युद्ध स्तर पर कर रहे हैं। यही वजह है कि प्रदेश में दुष्यंत चौटाला की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। आज प्रदेशवासी दुष्यंत चौटाला को प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।
शाहबाद विधायक रामकरण काला ने दावा किया कि 5 नवंबर को होने वाली रैली को लेकर कुरूक्षेत्र की जनता में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस रैली में 40 हजार से ज्यादा लोग भाग लेंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *