महर्षि वाल्मीकि जंयती पर निकाली गई शोभायात्रा को संदीप गर्ग ने दी हरी झंडी

लाडवा, 30 अक्तूबर: रविवार देर सांय महर्षि वाल्मीकि जंयती के उपलक्ष्य में श्री वाल्मीकि  सभा द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ नेता एवं प्रसिद्व समाजसेवी संदीप गर्ग द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया। जो कि पूरे शहर व मुख्य चौकों से होते हुए मंदिर में सम्पन्न हुई।
समाजसेवी संदीप गर्ग ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि आदि कवि यानि पहले कवि थे, जिन्होंने रामायण महाकाव्य की रचना की। महर्षि वाल्मीकि ने धार्मिक ग्रंथ रामायण की रचना कर भारतीय संस्कृति की आधारशिला रखी। हम सभी ने रामायण के आदर्शो से सच्चाई और मर्यादा को निभाने का प्रण लेना चाहिए ताकि हम मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के बताए रास्ते पर चलें। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान, कठोर तप व त्याग की भावना से परिपूर्ण महर्षि वाल्मीकि एक महान ऋषि बने, जिन्होंने अपने दिव्य ज्ञान से पवित्र ग्रन्थ रामायण की रचना कर अपनी भविष्य की पीढिय़ों को धर्म, आध्यात्मिकता व चरित्रवान बनने का संदेश दिया। हमारा देश ऐसे ही महान ऋषियों के जीवन और उनकी अमूल्य शिक्षाओं की मजबूत नींव पर स्थापित है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण में समानता, समरसता और सद्भाव का संदेश दिया है। वर्तमान में भी रामायण की प्रासंगिकता को देखते हुए हम सभी देश व समाज की मजबूती के लिए काम करें ताकि देश में समानता, सद्भाव व भाईचारा मजबूत हो और भारतवर्ष को विश्व गुरु का दर्जा प्राप्त हो। वहीं सभा के सदस्यों ने नेता संदीप गर्ग को पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। मौके पर प्रधान सचिन, घनश्याम काम्बोज, पूर्व पार्षद सुनील तोमर, सुमित, मोहित, भगवान दास, मनोज, श्याम लाल, जगीर सिंह,  रिशु, अशोक, हैप्पी, रोहित, केशव, सुमित, शैंकी, शालू आदि मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *