अम्बाला। अम्बाला की मेयर शक्तिरानी शर्मा हर साल की भांति इस वर्ष भी करवा चौथ के पावन पर्व पर अम्बाला शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शहर की सुहागिनों को शुभकामनाएं देने के लिए उनके बीच पहुंच रही हैं। गौरतलब है कि मेयर शक्तिरानी शर्मा को हर प्रकार के तीज-त्यौहार अपने शहरवासियों के साथ हर्षोल्लास से मनाना अधिक प्रिय है चाहे वो तीज का त्यौहार हो, गणेश उत्सव हो, दुर्गा पूजा, करवा चौथ, दशहरा-दीवाली, गुरुपर्व, ईद व क्रिसमिस इन सभी पर्वों को मेयर ने विशेष रूप से शहर की धाॢमक व सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर मनाया है। करवा चौथ के कार्यक्रम शनिवार से शुरू हुए थे जो मंगलवार तक चलने हैं। शहर की महिलाओं में करवा चौथ के कार्यक्रमों की बड़ी धूम है। हर कार्यक्रम में महिलाएं सैंकड़ों की संख्या में होती हैं। मेयर शक्तिरानी शर्मा सभी महिलाओं के सुहाग की मंगल कामना करती हैं और उन्हें अपना आशीर्वाद देती हैं। सर्वप्रथम मेयर सभी सुहागिनों को तिलक लगाती हैं व सुहाग की चुनरी उनके सिर पर ओढ़ती हैं। इस अवसर पर मोहल्लों की महिलाएं ढोलकी की थाप पर धाॢमक व मंगल गीत गाती हैं।
मेयर शक्तिरानी शर्मा महिलाओं को अपने संदेश में कहती हैं कि हमारे देश में करवा चौथ का पर्व सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व है। पति के लिए निर्जला व्रत रखने वाली सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। यह पर्व महिलाओं के ममतामयी पक्ष को भी दर्शाता है जो अपने परिवार व पति का हमेशा भला चाहती हैं। मेयर ने कहा कि अब हमारा समाज बदल रहा है और देश की महिलाएं अपनी घर-गृहस्थी के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण दायित्व भी निभा रही हैं। इन कार्यक्रमों में मेयर के इलावा पार्षद राणो देवी, पार्षद राजिंदर कौर, प्रवीण चावला, रंजू अग्रवाल, नीना शर्मा, मीनाक्षी राणा, पलविंदर कौर व गीता रानी मुख्य रूप से साथ होती हैं।
आज करवा चौथ का पहला कार्यक्रम वार्ड नं. 6 के जंडी मंदिर, राम नगर दूसरा वार्ड नं.8 के हरी मंदिर धर्मशाला व तीसरा वार्ड नं. 10 के पम्मी चौक पर सन्नी मोखा के निवास स्थान पर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महिलाओं ने फूलों के हार पहनाकर मेयर का स्वागत किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *